
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ,(बद्दी) 15 सितंबर [पंकज गोल्डी] ! भाजपा दूंन मंडल महिला मोर्चा के नारी नमन महिला सम्मेलन बनलगी में मण्डल अध्यक्षा ममता भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सेकड़ो महिलाओं ने शिरकत कर भाजपा के साथ चलने का संकल्प लिया। बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रवक्ता ऋतु सेठी ने महिलाओं में जोश जोश भरते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान अगर किसी पार्टी ने किया तो सिर्फ भाजपा ने ही किया। ऋतु सेठी सम्मेलन में उपस्थित भीड़ को देखते हुए कहा गयी कि अब दून हल्के में भाजपा की जीत को कोई नही रोक सकता। उन्होंने पंचायती राज प्रणाली की तरह लोकसभा व विधानसभा में भी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग उठाई। सम्मेलन में विधायक परमजीत सिंह ने कहा कि जब जब भाजपा सता में आई तभी महिलाओं को सम्मान मिला। और क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ।पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते ही विकास सम्भव हुआ। और महिलाओं को सम्मान मिला। जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा ने अंताक्षरी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओ का सबसे पहले नाम बताने वाली महिलाओं को इनाम बांटे। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता भारद्वाज ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अंजना ठाकुर,इंदु ठाकुर,राज कुमारी,सुमन लता,बेअंत मेहता,अमृतपाल कौर,पुष्पिंदर कौर,सुरिंदर कौर,पूनम शर्मा,रीना कौंडल,दुर्गावती,अंजुला भंडारी,रानी चौधरी,सीमा राय,संतोष,सुशीला, निलंम, रेखा देवी,सोम देवी,अंजना ठाकुर,आशा ठाकुर व अन्य भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -