Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !
  • !! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!
  • चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !
  • चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 
  • शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !
  • शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ! आरडीजी पर एकजुटता की अपील: राकेश सिंघा बोले—“यह वक्त पॉलिटिकल स्कोर का नहीं, हिमाचल के हक की लड़ाई का है !
  • शिमला ! आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक में सियासी घमासान: सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले—“प्रदेश हित से ऊपर बीजेपी का कुर्सी हित !
  • सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 
  • शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !
  • सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !
  • सिरमौर ! श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित- प्रियंका वर्मा !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • शिमला  !  नाकाबंदी  के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.115 किलोग्राम चरस की बरामद  !
  • !! राशिफल 13 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

February 14, 2026 @ 07:13 am

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm
होम Khabar Himachal Seहिमाचल ! शिक्षकों के प्रति समाज का बदलता नजरिया !
  • खबर हिमाचल से ,विशेष

हिमाचल ! शिक्षकों के प्रति समाज का बदलता नजरिया !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - February 6, 2021 @ 02:28 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल । “यूनान-मिस्र-रोमा, सब मिट गए जहाँ से। अब तक मगर है बाकी, नाम-ओ-निशाँ हमारा ।। “ कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन,दौर-ए-ज़माँ हमारा।। ~ इक़बाल...... जिस भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर हम नाज़ करते हैं उसका आधार हमारे उच्च आदर्श और जीवन मूल्य हैं और इन्हें संजोने का काम हमारे ऋषि-मुनियों,मनीषियों और धर्मात्माओं ने बखूबी किया है। आदिकाल से ही हमारे समाज ने गुरु-शिष्य परंपरा की अद्भुत मिसाल पेश की है। अर्जुन को द्रोणाचार्य मिले तो महाभारत के मुख्य नायक बने; चंद्रगुप्त को कौटिल्य मिले तो भारत के छत्रपति सम्राट बने। ऐसे ना जाने कितने उदाहरण इतिहास बन गए। *जिस समाज में शिक्षक का सम्मान होता है वह अनंत काल के लिए जीवंत हो जाता है । यदि गहराई से देखा जाए तो शिक्षक के प्रति सम्मान की यह भावना किसी भी संस्कृति के मूल में निहित होती है। लेकिन वर्तमान में जिस प्रकार से शिक्षकों के प्रति समाज के एक वर्ग में असम्मान और असंतोष की भावना पनप रही है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए शुभ संकेत नहीं है। भारतीय सभ्यता-संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से भी ऊपर का माना गया है। समय के साथ-साथ गुरु का स्थान शिक्षक ने ले लिया है। परिवर्तन संसार का नियम है। आधुनिकता की चकाचौंध में नैतिक मूल्यों, उच्च आदर्शों एवं एवं प्राचीन मान्यताओं का दिन-प्रतिदिन ह्रास सो रहा है। *विश्व गुरु के देश में गुरु के प्रति ऐसी भावना किसी मानसिक संक्रमण से कम नहीं है।* पिछले लगभग एक वर्ष से समूचा विश्व कोरोना जैसी घातक महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी से बचने का सबसे सशक्त और कारगर उपाय लॉकडाउन रहा है। इस महामारी ने मानव जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सभी सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान एवं सभी कार्यालय बंद कर दिए गए। ऐसे में कुछ नासमझ और विकृत मानसिकता के लोगों को लगा कि शायद पिछले एक वर्ष से सभी शिक्षक अपने-अपने घरों में छुट्टी मना रहे हैं। दिन-प्रतिदिन शिक्षकों के प्रति उनकी कुंठा बढ़ती ही गई। ऐसे लोगों में वह कर्मचारी भी शामिल हैं जो खुद भी लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर के सरकारी पगार ले रहे थे। शिक्षक चाहे प्राइमरी स्तर का हो या यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर,पूरे लॉकडाउन के दौरान बच्चों के साथ ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से जुड़ा रहा है और इसके अतिरिक्त बहुत सारे ऐसे कार्यों का निष्पादन भी उसने किया जो किसी सत्र के दौरान अति आवश्यक और अपरिहार्य होते हैं। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायत चुनाव को संपन्न करवा कर जैसे ही 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में विद्यालय खुले तथा सरकारी आदेशों के अंतर्गत मंडी के सरकाघाट उपमंडल में कुछ शिक्षकों के रेंडम सैंपल लिए गए थे, जिसमें लगभग 40 से अधिक शिक्षक करोना पॉजिटिव पाए गए। बस फिर क्या था ? पूरे सोशल मीडिया पर शिक्षकों के प्रति कुंठा एवं नफरत जगजाहिर हो गई। तरह-तरह की टिप्पणियां फेसबुक और अन्य सोशल-मीडिया उपक्रमों पर आनी शुरू हो गई। इन लोगों को इस बात का दुख नहीं था कि शिक्षक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं बल्कि ये इस बात से दुखी थे की शिक्षक स्कूल खुलने से ठीक पहले कैसे कोरोना संक्रमित हो गए? कहीं फिर से विद्यालय बंद ना हो जाए?आदि- आदि।धिक्कार है ऐसी मानसिकता पर !! ऐसी सोच पर !! आज की शिक्षा बच्चे पर आधारित शिक्षा-व्यवस्था है। पूरी व्यवस्था बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। बच्चा है तो विद्यालय है ....शिक्षक है... समाज है!!! बच्चा चाहे मेरा है या आपका: महत्वपूर्ण है!! अमूल्य है!! बच्चे की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। शिक्षक कभी भी,किसी भी परिस्थिति में विद्यालय आने के लिए तैयार है। विद्यालय खोलना या ना खोलना शिक्षक के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उसे तो सिर्फ सरकारी आदेशों की अनुपालना करनी है। सवाल बच्चे की जिंदगी से जुड़ा है इसलिए कृपया इसे सरकार को तय करने दीजिए। मैं उन शिक्षकों के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त करता हूं जिन्होंने कभी इन लोगों को कक्षा-कक्ष में पढ़ाया होगा। समाज में पनपती विकृत मानसिकता और शिक्षक के प्रति संवेदनहीनता को यदि समय रहते मिटाया नहीं गया तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक बार पुनः सांस्कृतिक एवं मानसिक गुलामी के रसातल में डूब जाएंगे !

हिमाचल । “यूनान-मिस्र-रोमा, सब मिट गए जहाँ से। अब तक मगर है बाकी, नाम-ओ-निशाँ हमारा ।। “ कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन,दौर-ए-ज़माँ हमारा।। ~ इक़बाल......

जिस भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर हम नाज़ करते हैं उसका आधार हमारे उच्च आदर्श और जीवन मूल्य हैं और इन्हें संजोने का काम हमारे ऋषि-मुनियों,मनीषियों और धर्मात्माओं ने बखूबी किया है। आदिकाल से ही हमारे समाज ने गुरु-शिष्य परंपरा की अद्भुत मिसाल पेश की है। अर्जुन को द्रोणाचार्य मिले तो महाभारत के मुख्य नायक बने; चंद्रगुप्त को कौटिल्य मिले तो भारत के छत्रपति सम्राट बने। ऐसे ना जाने कितने उदाहरण इतिहास बन गए। *जिस समाज में शिक्षक का सम्मान होता है वह अनंत काल के लिए जीवंत हो जाता है ।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

यदि गहराई से देखा जाए तो शिक्षक के प्रति सम्मान की यह भावना किसी भी संस्कृति के मूल में निहित होती है। लेकिन वर्तमान में जिस प्रकार से शिक्षकों के प्रति समाज के एक वर्ग में असम्मान और असंतोष की भावना पनप रही है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए शुभ संकेत नहीं है। भारतीय सभ्यता-संस्कृति में शिक्षक का दर्जा भगवान से भी ऊपर का माना गया है। समय के साथ-साथ गुरु का स्थान शिक्षक ने ले लिया है। परिवर्तन संसार का नियम है। आधुनिकता की चकाचौंध में नैतिक मूल्यों, उच्च आदर्शों एवं एवं प्राचीन मान्यताओं का दिन-प्रतिदिन ह्रास सो रहा है। *विश्व गुरु के देश में गुरु के प्रति ऐसी भावना किसी मानसिक संक्रमण से कम नहीं है।* पिछले लगभग एक वर्ष से समूचा विश्व कोरोना जैसी घातक महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी से बचने का सबसे सशक्त और कारगर उपाय लॉकडाउन रहा है। इस महामारी ने मानव जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सभी सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान एवं सभी कार्यालय बंद कर दिए गए। ऐसे में कुछ नासमझ और विकृत मानसिकता के लोगों को लगा कि शायद पिछले एक वर्ष से सभी शिक्षक अपने-अपने घरों में छुट्टी मना रहे हैं। दिन-प्रतिदिन शिक्षकों के प्रति उनकी कुंठा बढ़ती ही गई। ऐसे लोगों में वह कर्मचारी भी शामिल हैं जो खुद भी लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर के सरकारी पगार ले रहे थे। शिक्षक चाहे प्राइमरी स्तर का हो या यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर,पूरे लॉकडाउन के दौरान बच्चों के साथ ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से जुड़ा रहा है और इसके अतिरिक्त बहुत सारे ऐसे कार्यों का निष्पादन भी उसने किया जो किसी सत्र के दौरान अति आवश्यक और अपरिहार्य होते हैं। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायत चुनाव को संपन्न करवा कर जैसे ही 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में विद्यालय खुले तथा सरकारी आदेशों के अंतर्गत मंडी के सरकाघाट उपमंडल में कुछ शिक्षकों के रेंडम सैंपल लिए गए थे, जिसमें लगभग 40 से अधिक शिक्षक करोना पॉजिटिव पाए गए।

बस फिर क्या था ? पूरे सोशल मीडिया पर शिक्षकों के प्रति कुंठा एवं नफरत जगजाहिर हो गई। तरह-तरह की टिप्पणियां फेसबुक और अन्य सोशल-मीडिया उपक्रमों पर आनी शुरू हो गई। इन लोगों को इस बात का दुख नहीं था कि शिक्षक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं बल्कि ये इस बात से दुखी थे की शिक्षक स्कूल खुलने से ठीक पहले कैसे कोरोना संक्रमित हो गए? कहीं फिर से विद्यालय बंद ना हो जाए?आदि- आदि।धिक्कार है ऐसी मानसिकता पर !! ऐसी सोच पर !!

आज की शिक्षा बच्चे पर आधारित शिक्षा-व्यवस्था है। पूरी व्यवस्था बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। बच्चा है तो विद्यालय है ....शिक्षक है... समाज है!!! बच्चा चाहे मेरा है या आपका: महत्वपूर्ण है!! अमूल्य है!! बच्चे की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। शिक्षक कभी भी,किसी भी परिस्थिति में विद्यालय आने के लिए तैयार है। विद्यालय खोलना या ना खोलना शिक्षक के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उसे तो सिर्फ सरकारी आदेशों की अनुपालना करनी है। सवाल बच्चे की जिंदगी से जुड़ा है इसलिए कृपया इसे सरकार को तय करने दीजिए।

मैं उन शिक्षकों के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त करता हूं जिन्होंने कभी इन लोगों को कक्षा-कक्ष में पढ़ाया होगा। समाज में पनपती विकृत मानसिकता और शिक्षक के प्रति संवेदनहीनता को यदि समय रहते मिटाया नहीं गया तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक बार पुनः सांस्कृतिक एवं मानसिक गुलामी के रसातल में डूब जाएंगे !

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख हिमाचल ! विभ्रम और बिखरावग्रस्त विपक्ष और भविष्य की राजनीति - डॉ मामराज पुंडीर !
पिछला लेख हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक का आयोजन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में उठाया चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला !

February 13, 2026 @ 04:05 pm

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! कांग्रेस ने आरडीजी बंद करने को बताया गलत केन्द्र सरकार आरडीजी की करे कोई वैकल्पिक व्यवस्था ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुप्रीम कोर्ट ने दिए 31 मई से पहले पंचायती राज चुनाव कराने के आदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! उदय विहार में चोर रंगे हाथों पकड़ा, पड़ोसियों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 14, 2026 @ 07:13 am

0
मेष का आज का राशिफल (14 फरवरी, 2026) दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

February 13, 2026 @ 04:55 pm

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

February 13, 2026 @ 04:49 pm

शिमला ! सर्वदलीय बैठक से भाजपा का वहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण, भाजपा का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार आया सामने !

February 13, 2026 @ 04:42 pm

शिमला ! प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार” — डॉ. राजीव बिंदल !

February 13, 2026 @ 04:36 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 14 फरवरी 2026 शनिवार !!

खबर हिमाचल से

चम्बा ! भनोता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री,अब जिले में तैयार होगी विश्वस्तरीय महीन ऊन !

खबर हिमाचल से

चम्बा ! उपायुक्त कार्यालय के बाहर चम्बा एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !