
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 20 मार्च [ नरेश शर्मा ] ! हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ. ज्योति प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को त्याग पत्र राज्यपाल को भेजा। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि, उन्होंने अपने त्याग पत्र में पद पर न रहने की असमर्थता और निजी कारण बताए हैं। बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार ने बीते अप्रैल 2022 में डॉ. ज्योति कुमार को प्रो वीसी के पद पर तैनाती दी थी। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से नजदीकियों के चलते इन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था। प्रो. ज्योति प्रकाश मैथ्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. सिकंदर कुमार के सांसद बनने पर 19 मार्च 2022 से वीसी का पद खाली है। इस पद पर 21 मार्च 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी एसपी बंसल को अतिरिक्त कार्यभार देखने के आदेश हुए थे। तब से लेकर अब तक वे काम देख रहे हैं। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 20 मार्च [ नरेश शर्मा ] ! हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ. ज्योति प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को त्याग पत्र राज्यपाल को भेजा।
कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि, उन्होंने अपने त्याग पत्र में पद पर न रहने की असमर्थता और निजी कारण बताए हैं। बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार ने बीते अप्रैल 2022 में डॉ. ज्योति कुमार को प्रो वीसी के पद पर तैनाती दी थी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से नजदीकियों के चलते इन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था। प्रो. ज्योति प्रकाश मैथ्स डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. सिकंदर कुमार के सांसद बनने पर 19 मार्च 2022 से वीसी का पद खाली है।
इस पद पर 21 मार्च 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी एसपी बंसल को अतिरिक्त कार्यभार देखने के आदेश हुए थे। तब से लेकर अब तक वे काम देख रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -