- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करता है और अब तक जब भी जिस भी पार्टी की सरकार बनी है उसमें कांगड़ा की भूमिका रही है।प्रदेश की जयराम सरकार में कांगड़ा जिले में बहुत अच्छा काम हो रहा है। कांगड़ा जिला से विधायक रमेश धवाला का संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ कुछ मामलों को लेकर मतभेद हुआ था जिसे अब मुख्यमंत्री से बात करके हल कर लिया गया है।अब कांगड़ा में किसी भी तरह का विवाद नहीं है।संगठन महामंत्री पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री भी कई मंच से इस बात को कह चुके हैं। जयराम सरकार में किसी भी जिले में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है सभी जिलों में समांतर विकास हो रहा है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि कोरोना महामारी में बीजेपी, स्वयं सेवी संस्थाओं और यंहा तक की बच्चों ने भी आपदा के समय सरकार को मदद दी है लेकिन कांग्रेस ने एक पैसे की भी मदद इस काल मे नहीं की केवल आरोप लगाने और राजनीति करने का काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी हाई कमान उचित समय पर फैसला लेगा क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के होने के नाते सभी चीजों से भली भांति परिचित हैं।
शिमला ! भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करता है और अब तक जब भी जिस भी पार्टी की सरकार बनी है उसमें कांगड़ा की भूमिका रही है।प्रदेश की जयराम सरकार में कांगड़ा जिले में बहुत अच्छा काम हो रहा है। कांगड़ा जिला से विधायक रमेश धवाला का संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ कुछ मामलों को लेकर मतभेद हुआ था जिसे अब मुख्यमंत्री से बात करके हल कर लिया गया है।अब कांगड़ा में किसी भी तरह का विवाद नहीं है।संगठन महामंत्री पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री भी कई मंच से इस बात को कह चुके हैं।
जयराम सरकार में किसी भी जिले में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है सभी जिलों में समांतर विकास हो रहा है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि कोरोना महामारी में बीजेपी, स्वयं सेवी संस्थाओं और यंहा तक की बच्चों ने भी आपदा के समय सरकार को मदद दी है लेकिन कांग्रेस ने एक पैसे की भी मदद इस काल मे नहीं की केवल आरोप लगाने और राजनीति करने का काम किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी हाई कमान उचित समय पर फैसला लेगा क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के होने के नाते सभी चीजों से भली भांति परिचित हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -