
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! बालू पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन के कारण मोहल्ले को पैदा हुए खतरे की समस्या का समाधान करवाने के लिए जिला वाल्मिकी सभा अध्यक्ष प्रीतम चंद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की है।इस मौके पर सभा के अध्यक्ष प्रीतम चंद ने बताया कि भूस्खलन के कारण उनके घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। इस कारण उन्हें दिन रात भय सता रहा है। बारिश के दौरान शॉर्टकट पक्काटाला-बालूमार्ग भूस्खलन से बंद हो जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। रात के समय वहां कोई भी हादसा हो सकता है। मलबा सड़क किनारे लगाई जालियों में भी गिर गया है। इससे जालियां टूट गई हैं। उन्होंने बताया कि यहां भूस्खलन के कारण मोहल्ले के करीब अस्सी घरों को खतरा हो गया है। इसके अलावा बालू-पक्काटाला मार्ग से छात्र राजकीय महाविद्यालय चम्बा जाते हैं। भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से विद्यार्थियों को कॉलेज जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चम्बा ! बालू पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन के कारण मोहल्ले को पैदा हुए खतरे की समस्या का समाधान करवाने के लिए जिला वाल्मिकी सभा अध्यक्ष प्रीतम चंद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की है।इस मौके पर सभा के अध्यक्ष प्रीतम चंद ने बताया कि भूस्खलन के कारण उनके घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। इस कारण उन्हें दिन रात भय सता रहा है।
बारिश के दौरान शॉर्टकट पक्काटाला-बालूमार्ग भूस्खलन से बंद हो जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। रात के समय वहां कोई भी हादसा हो सकता है। मलबा सड़क किनारे लगाई जालियों में भी गिर गया है। इससे जालियां टूट गई हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि यहां भूस्खलन के कारण मोहल्ले के करीब अस्सी घरों को खतरा हो गया है। इसके अलावा बालू-पक्काटाला मार्ग से छात्र राजकीय महाविद्यालय चम्बा जाते हैं। भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से विद्यार्थियों को कॉलेज जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -