- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर, 13 मार्च ! जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर 18 से 20 मार्च तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन केहलूर इंडोर स्टेडियम में प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा।उपायुक्त बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 (बालक) वर्ग में डबल्स, ओपन (पुरुष) वर्ग में सिंगल्स व डबल्स तथा 70+, 80+ व 90+ (दो खिलाड़ियों की आयु का योग) वर्ग में डबल्स मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता को 51 सौ रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 31 सौ रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर-19 वर्ग में डबल्स के लिए 100 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट, ओपन वर्ग में सिंगल्स के लिए 200 रुपये प्रति खिलाड़ी तथा डबल्स के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 70+, 80+ व 90+ (दो खिलाड़ियों की आयु का योग) आयु वर्ग में डबल्स के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 17 मार्च 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगा तथा प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य रहेगा। इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी 9418049173, 9816248564 तथा 9418076016 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर-19 वर्ग में डबल्स के लिए 100 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट, ओपन वर्ग में सिंगल्स के लिए 200 रुपये प्रति खिलाड़ी तथा डबल्स के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 70+, 80+ व 90+ (दो खिलाड़ियों की आयु का योग) आयु वर्ग में डबल्स के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क रहेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 17 मार्च 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगा तथा प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य रहेगा।
इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी 9418049173, 9816248564 तथा 9418076016 पर संपर्क कर सकते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -