- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 12 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नशा निवारण समिति को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के दो और स्पॉटेड एरिया में छापेमारी कर युवाओं को नशे से दूर रहने का कड़ा संदेश दिया। इस कार्रवाई में नशा निवारण समिति के सदस्य प्रोफेसर राजीव ठाकुर और युवा पत्रकार बिंदिया ठाकुर शामिल रहे, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से दो पुलिस कर्मियों ने भी अभियान में सहयोग दिया। सबसे पहले टीम ने सुजानपुर के प्राचीन नंदेश्वर मंदिर परिसर, जो कि लंबे समय से एक स्पॉटेड एरिया माना जाता है, वहां छापा मारा। मौके पर मंदिर के बाहर चार युवक और मंदिर के अंदर तीन युवक बैठे पाए गए। समिति के सदस्यों ने युवाओं से बातचीत की और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाया। साथ ही यह भी बताया गया कि यह क्षेत्र नशे के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और यहां इस तरह की गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसके बाद नशा निवारण समिति की टीम सुजानपुर के दूसरे चर्चित स्पॉटेड एरिया चिल्ड्रन पार्क पहुंची। यहां करीब 20 से 25 युवक एकत्रित पाए गए, जबकि एक ओर कुछ महिलाएं भी बैठी हुई थीं। टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सभी युवाओं की जांच की। तलाशी के दौरान कुछ युवाओं के पास से बीड़ी, सिगरेट, लाइटर, खैनी, एक चिलम और ताश के तीन बंडल बरामद हुए। मौके पर ही ताश के पत्तों को फाड़कर फेंक दिया गया। समिति के सदस्यों ने युवाओं को समझाया कि नशा एक ऐसा जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की जिंदगी को खत्म कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चाहे छोटा नशीला पदार्थ हो या बड़ा, हर प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने भविष्य पर ध्यान दें। साथ ही कुछ युवाओं के माता-पिता को फोन कर भी इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन के कर्मियों ने भी मौके पर सख्ती दिखाते हुए युवाओं की पूरी तलाशी ली, यहां तक कि उनके जूते उतरवाकर भी जांच की गई। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार उन्हें समझाकर छोड़ दिया जा रहा है, लेकिन यदि अगली बार कोई भी नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसे रोकना समाज के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नशा निवारण समिति आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करती रहेगी और नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
हमीरपुर , 12 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नशा निवारण समिति को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के दो और स्पॉटेड एरिया में छापेमारी कर युवाओं को नशे से दूर रहने का कड़ा संदेश दिया। इस कार्रवाई में नशा निवारण समिति के सदस्य प्रोफेसर राजीव ठाकुर और युवा पत्रकार बिंदिया ठाकुर शामिल रहे, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से दो पुलिस कर्मियों ने भी अभियान में सहयोग दिया।
सबसे पहले टीम ने सुजानपुर के प्राचीन नंदेश्वर मंदिर परिसर, जो कि लंबे समय से एक स्पॉटेड एरिया माना जाता है, वहां छापा मारा। मौके पर मंदिर के बाहर चार युवक और मंदिर के अंदर तीन युवक बैठे पाए गए। समिति के सदस्यों ने युवाओं से बातचीत की और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाया। साथ ही यह भी बताया गया कि यह क्षेत्र नशे के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और यहां इस तरह की गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके बाद नशा निवारण समिति की टीम सुजानपुर के दूसरे चर्चित स्पॉटेड एरिया चिल्ड्रन पार्क पहुंची। यहां करीब 20 से 25 युवक एकत्रित पाए गए, जबकि एक ओर कुछ महिलाएं भी बैठी हुई थीं। टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सभी युवाओं की जांच की। तलाशी के दौरान कुछ युवाओं के पास से बीड़ी, सिगरेट, लाइटर, खैनी, एक चिलम और ताश के तीन बंडल बरामद हुए। मौके पर ही ताश के पत्तों को फाड़कर फेंक दिया गया।
समिति के सदस्यों ने युवाओं को समझाया कि नशा एक ऐसा जहर है जो धीरे-धीरे इंसान की जिंदगी को खत्म कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चाहे छोटा नशीला पदार्थ हो या बड़ा, हर प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने भविष्य पर ध्यान दें। साथ ही कुछ युवाओं के माता-पिता को फोन कर भी इस बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस प्रशासन के कर्मियों ने भी मौके पर सख्ती दिखाते हुए युवाओं की पूरी तलाशी ली, यहां तक कि उनके जूते उतरवाकर भी जांच की गई। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार उन्हें समझाकर छोड़ दिया जा रहा है, लेकिन यदि अगली बार कोई भी नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसे रोकना समाज के हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नशा निवारण समिति आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करती रहेगी और नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -