- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 12 मार्च [ शिवानी ] ! राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत महला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 100 ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा स्व-सहायता समूह (SHG) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि संगठित होकर कार्य करने से वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण महिलाओं का सशक्त होना समाज और देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में स्पार्क संस्था के संस्थापक प्रदीप आज़ाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न स्व-सहायता समूहों जैसे कोशिश, भलेई माता, हीमा ब्रिएव , प्रयास और जय हिंद की महिलाओं को सम्मानित भी किय गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए अनु मनहास, बबीता, हितेश शर्मा तथा भुवनेश जी को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उनकी सराहनीय सेवाओं और समाज के प्रति योगदान की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिला दिवस के महत्व पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगी और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देंगी। इस अवसर पर प्रधान राधा,उप प्रधान भुवनेश ठाकुर, बेबी, पिंकी, ललिता, वीना आदि उपस्थित रहे।
चम्बा , 12 मार्च [ शिवानी ] ! राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत महला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 100 ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा स्व-सहायता समूह (SHG) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि संगठित होकर कार्य करने से वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण महिलाओं का सशक्त होना समाज और देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कार्यक्रम में स्पार्क संस्था के संस्थापक प्रदीप आज़ाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न स्व-सहायता समूहों जैसे कोशिश, भलेई माता, हीमा ब्रिएव , प्रयास और जय हिंद की महिलाओं को सम्मानित भी किय गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए अनु मनहास, बबीता, हितेश शर्मा तथा भुवनेश जी को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उनकी सराहनीय सेवाओं और समाज के प्रति योगदान की सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिला दिवस के महत्व पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगी और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देंगी। इस अवसर पर प्रधान राधा,उप प्रधान भुवनेश ठाकुर, बेबी, पिंकी, ललिता, वीना आदि उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -