Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव  !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 1 करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब व सिरमौर के दो आरोपी गिरफ्तार !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस पर शिमला में आक्रोश रैली, चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी, बोले - नाइंसाफी वाला रहा पूर्व राज्यपाल का कार्यकाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगड़ा ! 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान नदी में डूबने से हुई मौ#त !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      ऊना ! शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • ऊना ! शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई !
  • मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !
  • शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !
  • शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !
  • चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव  !
  • बिलासपुर ! चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध !
  • शिमला ! 1 करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब व सिरमौर के दो आरोपी गिरफ्तार !
  • भटियात ! विधानसभा अध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में एक्स-रे मशीन का किया शुभारम्भ  !
  • शिमला ! तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस पर शिमला में आक्रोश रैली, चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन !
  • शिमला ! पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी, बोले - नाइंसाफी वाला रहा पूर्व राज्यपाल का कार्यकाल !
  • सुजानपुर ! सुजानपुर  टिहरा में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का भव्य एयर शो    !
  • शिमला ! शिमला में 1 करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब व सिरमौर के दो आरोपी गिरफ्तार !
  • कांगड़ा ! 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान नदी में डूबने से हुई मौ#त !
  • शिमला ! आडवाणी जी के उम्र और स्वास्थ्य का उपहास मंत्री का घटियापन, माँगे माफी  : राकेश जम्वाल  !
  • शिमला ! शांतिवन सोसाइटी देगी हिमाचल में दर्शन व अध्यात्म पर्यटन को गति !
  • मंडी ! धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी में फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन !
  • शिमला ! इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत,सीएम सुक्खू ने ख़ुद देखी सर्जरी !
  • सोलन ! हिमाचल प्रदेश ठगों की टोली ने हिमाचल की जनता के साथ किया विश्वासघात, मुफ्त पानी का वादा करने वाली कांग्रेस अब घरों में 'डकैती' डाल रही है: अरुष गुप्ता !
  • शिमला ! लोकसभा में सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया हिमाचल में खेल अवसंरचना और प्रतिभा पहचान का मुद्दा !
  • कुल्लू ! हिमाचल की ऊंची चोटियों पर फिर गिरे बर्फ के फाहे !
और अधिक खबरें

मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

March 11, 2026 @ 09:12 pm

शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

March 11, 2026 @ 09:08 pm

शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !

March 11, 2026 @ 09:02 pm

चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव  !

March 11, 2026 @ 05:26 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत थुनाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए दिया संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर बल  बोले, केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व से बढ़ी भारत की साख  - आरडीजी और मनरेगा पर मुख्यमंत्री कर रहे गुमराह, अन्याय तो कांग्रेस कार्यकाल में हुआ

द्वारा
विशाल सूद -
मंडी ( मंडी ) - March 11, 2026 @ 09:12 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी , 11 मार्च [ विशाल सूद ] : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत थुनाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति उनकी नैतिक और राजनैतिक जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम हैं, जिससे संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना अनिवार्य है। राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने तंज कसा कि अब इस सरकार की विफलता की चर्चा करना भी गौण लगने लगा है क्योंकि प्रदेश के हर चौराहे और गली में लोग स्वयं इनकी कार्यप्रणाली और 'नालायकी' की बातें कर रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता शासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की साख वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है और केंद्र सरकार ने ऐसे साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिनका देश की जनता दशकों से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। उन्होंने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के सपने को साकार करने जैसे मील के पत्थरों का जिक्र किया, जो केवल मोदी सरकार की इच्छाशक्ति से ही संभव हो पाए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गरीब कल्याण, आयुष्मान भारत और दर्जनों अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों ने समाज के हर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाया है, जबकि हिमाचल की वर्तमान सरकार केवल विकास कार्यों को रोकने और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए दो हजार संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में नाचन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हीं संस्थानों का उद्घाटन किया जिन्हें भाजपा सरकार ने शुरू किया था और उनके स्वयं के कार्यकाल की उपलब्धि के नाम पर मात्र आठ लाख का एक भवन है, जिसकी लागत इतनी कम है कि हमारे समय में ऐसे भवनों का शिलान्यास या उद्घाटन ग्राम प्रधान स्तर पर ही कर दिया जाता था। राजस्व घाटा अनुदान और मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को खारिज करते हुए जयराम ठाकुर ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को दो वित्त आयोगों के तहत मात्र 18,000 करोड़ रुपये की आरडीजी मिली थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2015 से 2025 के बीच प्रदेश को रिकॉर्ड 89,370 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो कांग्रेस के समय से 72,000 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने ग्रामीण विकास की योजनाओं और बजट प्रावधानों पर भी विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वी.बी.जी.राम.जी में किए गए बदलावों को कांग्रेस योजना बंद होने के रूप में प्रचारित कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि बजट में सवा लाख करोड़ का भारी-भरकम प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस के इस झूठे और नकारात्मक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें, जनता के बीच जाकर केंद्र की उपलब्धियों को साझा करें और यह सुनिश्चित करें कि समाज का हर वर्ग सत्य से अवगत हो सके ताकि प्रदेश और देश की प्रगति का मार्ग निरंतर प्रशस्त होता रहे।

मंडी , 11 मार्च [ विशाल सूद ] : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत थुनाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति उनकी नैतिक और राजनैतिक जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम हैं, जिससे संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है।

जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना अनिवार्य है। राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने तंज कसा कि अब इस सरकार की विफलता की चर्चा करना भी गौण लगने लगा है क्योंकि प्रदेश के हर चौराहे और गली में लोग स्वयं इनकी कार्यप्रणाली और 'नालायकी' की बातें कर रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता शासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की साख वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है और केंद्र सरकार ने ऐसे साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिनका देश की जनता दशकों से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। उन्होंने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के सपने को साकार करने जैसे मील के पत्थरों का जिक्र किया, जो केवल मोदी सरकार की इच्छाशक्ति से ही संभव हो पाए हैं।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने गरीब कल्याण, आयुष्मान भारत और दर्जनों अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों ने समाज के हर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाया है, जबकि हिमाचल की वर्तमान सरकार केवल विकास कार्यों को रोकने और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए दो हजार संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में नाचन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हीं संस्थानों का उद्घाटन किया जिन्हें भाजपा सरकार ने शुरू किया था और उनके स्वयं के कार्यकाल की उपलब्धि के नाम पर मात्र आठ लाख का एक भवन है, जिसकी लागत इतनी कम है कि हमारे समय में ऐसे भवनों का शिलान्यास या उद्घाटन ग्राम प्रधान स्तर पर ही कर दिया जाता था।

राजस्व घाटा अनुदान और मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को खारिज करते हुए जयराम ठाकुर ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को दो वित्त आयोगों के तहत मात्र 18,000 करोड़ रुपये की आरडीजी मिली थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2015 से 2025 के बीच प्रदेश को रिकॉर्ड 89,370 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो कांग्रेस के समय से 72,000 करोड़ रुपये अधिक है।

उन्होंने ग्रामीण विकास की योजनाओं और बजट प्रावधानों पर भी विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वी.बी.जी.राम.जी में किए गए बदलावों को कांग्रेस योजना बंद होने के रूप में प्रचारित कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि बजट में सवा लाख करोड़ का भारी-भरकम प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस के इस झूठे और नकारात्मक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें, जनता के बीच जाकर केंद्र की उपलब्धियों को साझा करें और यह सुनिश्चित करें कि समाज का हर वर्ग सत्य से अवगत हो सके ताकि प्रदेश और देश की प्रगति का मार्ग निरंतर प्रशस्त होता रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

ऊना ! शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई !

March 11, 2026 @ 03:52 pm

मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

March 11, 2026 @ 09:12 pm

शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

March 11, 2026 @ 09:08 pm

शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !

March 11, 2026 @ 09:02 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 1 करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब व सिरमौर के दो आरोपी गिरफ्तार !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस पर शिमला में आक्रोश रैली, चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी, बोले - नाइंसाफी वाला रहा पूर्व राज्यपाल का कार्यकाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगड़ा ! 26 वर्षीय जवान अक्षित शर्मा की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान नदी में डूबने से हुई मौ#त !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

विशाल सूद-March 11, 2026 @ 09:12 pm

0
मंडी , 11 मार्च [ विशाल सूद ] : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष

शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

March 11, 2026 @ 09:08 pm

शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !

March 11, 2026 @ 09:02 pm

चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव  !

March 11, 2026 @ 05:26 pm

बिलासपुर ! चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध !

March 11, 2026 @ 05:21 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! हिम संगीत उत्सव के दूसरे दिवस में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एवं हिमाचली लाेक संगीत की प्रस्तुति !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा के दौरान मिलेगा पूरा वेतनः मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !