कहा- निजी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधा अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी हिमाचल प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना- सीएम सुक्खू
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आज रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूदरहे.उन्होंने ख़ुद रोबोट से होने वाली सर्जरी को देखा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले इस तरह के इलाज सिर्फ़ निजी अस्पतालों में उपलब्ध होते थे. अब सरकारी अस्पतालों में भी इस तरह का इलाज होगा. स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीज़ों को 50 हज़ार रुपए और सामान्य वार्ड वाले मरीज़ों को इसके लिए 30 हज़ार रुपए चुकाने होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर कार्ड में रोबोटिक सर्जरी मिले इसके लिए रिपोर्ट मंगाई गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है. आने वाले वक़्त में हमीरपुर में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी जाएगी. वहीं मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी की कमी को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति केंद्र सरकार के अधीन आती है और वे इसे देख रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में तीसरे मोर्चे को लेकर उठे सियासी हलचल पर भी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा से रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लंबे वक़्त से कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सिर्फ़ दोषारोपण के काम में लगी हुई है. भाजपा ने न तो आपदा के दौरान प्रदेश का साथ दिया और न ही रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की बहाली के लिए. भाजपा से पर सोशल मीडिया के ज़रिए राजनीति में लगी है.
शिमला , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आज रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूदरहे.उन्होंने ख़ुद रोबोट से होने वाली सर्जरी को देखा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले इस तरह के इलाज सिर्फ़ निजी अस्पतालों में उपलब्ध होते थे. अब सरकारी अस्पतालों में भी इस तरह का इलाज होगा.
स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीज़ों को 50 हज़ार रुपए और सामान्य वार्ड वाले मरीज़ों को इसके लिए 30 हज़ार रुपए चुकाने होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर कार्ड में रोबोटिक सर्जरी मिले इसके लिए रिपोर्ट मंगाई गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है. आने वाले वक़्त में हमीरपुर में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी जाएगी. वहीं मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी की कमी को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति केंद्र सरकार के अधीन आती है और वे इसे देख रहे हैं.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में तीसरे मोर्चे को लेकर उठे सियासी हलचल पर भी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा से रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लंबे वक़्त से कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सिर्फ़ दोषारोपण के काम में लगी हुई है. भाजपा ने न तो आपदा के दौरान प्रदेश का साथ दिया और न ही रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की बहाली के लिए. भाजपा से पर सोशल मीडिया के ज़रिए राजनीति में लगी है.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -