- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 10 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला पुलिस की पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुरेश कुमार (37) निवासी गांव बरौह, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को दिनांक 06 जनवरी 2026 को माननीय सीजीएम हमीरपुर द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के एक मामले में उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश कुमार एनआई एक्ट के दो अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सदर हमीरपुर को सौंप दिया गया है।
हमीरपुर , 10 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला पुलिस की पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुरेश कुमार (37) निवासी गांव बरौह, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को दिनांक 06 जनवरी 2026 को माननीय सीजीएम हमीरपुर द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के एक मामले में उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश कुमार एनआई एक्ट के दो अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सदर हमीरपुर को सौंप दिया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -