महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर के सभी वार्डों में नगर निगम लगाएगी सीसीटीवी कैमरे हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट्स लगने के साथ, महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टायलेट केंद्र ने निर्भया निधि योजना के तहत किया है मंडी का चुनाव, 15 मार्च के बाद होगा कार्य शुरू
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 10 मार्च [ विशाल सूद ] ! छोटी काशी में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित व साफ वातावरण देने के लिए नगर निगम मंडी द्वारा केंद्र सरकार की निर्भया निधि योजना के तहत 1 करोड़ खर्च किया जाएगा। जिसमें शहर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पिंक टायलेट बनाए जाएगे। इसके अलावा इस योजना के तहत हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइटें भी लगायी जाएंगी। जानकारी देते हुए नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि केंद्र ने निर्भया निधि योजना के तहत मंडी को भी शामिल किया है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह निगम को केंद्र की ओर से यह बजट प्राप्त हो जाएगा, जिसके बाद आगामी 15 मार्च बाद धरातल पर कार्य शुरू हो जाएगा। जिसमे महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे, ताकि शहर में महिलाओं के साथ पेश आ रही आपराधिक घटनाओं पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके। इसके अलावा निगम क्षेत्र में पिंक शौचालय बनाने के लिए निगम पार्षदों के प्रस्ताव पहुंचना शुरू हो गए हैं। इन शौचालयों को बनाने के लिए निगम द्वारा नए स्थान भी चिन्हित किए जा रहें है, वहीं पुराने शौचालयों के ऊपर भी पिंक टायलेट बनाने की निगम की योजना है। इस मौके पर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने निर्भया निधि योजना के अंतर्गत मंडी शहर का चुनाव करने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
मंडी , 10 मार्च [ विशाल सूद ] ! छोटी काशी में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित व साफ वातावरण देने के लिए नगर निगम मंडी द्वारा केंद्र सरकार की निर्भया निधि योजना के तहत 1 करोड़ खर्च किया जाएगा। जिसमें शहर में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पिंक टायलेट बनाए जाएगे। इसके अलावा इस योजना के तहत हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइटें भी लगायी जाएंगी।
जानकारी देते हुए नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि केंद्र ने निर्भया निधि योजना के तहत मंडी को भी शामिल किया है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह निगम को केंद्र की ओर से यह बजट प्राप्त हो जाएगा, जिसके बाद आगामी 15 मार्च बाद धरातल पर कार्य शुरू हो जाएगा। जिसमे महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे, ताकि शहर में महिलाओं के साथ पेश आ रही आपराधिक घटनाओं पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके अलावा निगम क्षेत्र में पिंक शौचालय बनाने के लिए निगम पार्षदों के प्रस्ताव पहुंचना शुरू हो गए हैं। इन शौचालयों को बनाने के लिए निगम द्वारा नए स्थान भी चिन्हित किए जा रहें है, वहीं पुराने शौचालयों के ऊपर भी पिंक टायलेट बनाने की निगम की योजना है। इस मौके पर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने निर्भया निधि योजना के अंतर्गत मंडी शहर का चुनाव करने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -