- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 10 मार्च [ शिवानी ] ! मेडिकल कॉलेज चंबा आज कल एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ चुका है। इस मेडिकल कॉलेज में जहां दिन रात सुरक्षा कर्मियों का जमघट रहता है उसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों तथा मरीजों के तामीरदारों के मोबाइल फोन चोरी हो रहे है। मरीजों के तामीरदारों का कहना है कि मोबाइल चोरी की घटना अक्सर सुबह चार और पांच बजे के करीब उस समय घटित होती है जब वह अपने मरीज के साथ मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर सो रहे होते है और उसी समय शातिर चोर अपनी इस चोरी की घटना को अंजाम देते है। पर सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है बाबजूद इसके चोर अपने इस चोरी के अंजाम को देकर फरार हो जाते है।यह चंबा मुख्यालय में स्थित पंडित जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज जो अक्सर किन्हीं न किन्ही विवादों में घिरा ही रहता है। पर आज देर रात सुबह करीब 4, और पांच बजे हुई मोबाइल चोरी की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा पर एक नहीं बल्कि कई सवाल खड़े करके रख दिए है कि भिन्न भिन्न वार्डो में इतनी कड़ी सुरक्षा के बाजूद एक बाद एक करीब 10, मोबाइलों पर चोरों ने सेंध लगाते हुए हाथ साफ कर दिया। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए मरीजों के तामीरदारों ने बताया कि सुबह के समय जब हम लोग अपने मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर सो गए तो कुछ देर के बाद देखा तो हमारा फोन चार्जिंग वाली जगह से गायब हो चुका था और हमने अपने फोन पर नंबर भी मिलाया तो हमारा फोन स्विच ऑफ आ रहा था। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि हम लोग अपने मरीज के साथ करीब एक से डेढ़ बजे सोए और काफी देर के बाद जब नींद खुली तो हमारा मोबाइल फोन गायब था। हमने अपने फोन को हर जगह ढूंढने की कोशिश की पर वह कहीं नहींमिला। उधर इस मामले को लेकर एसएफआई ने भी स्वास्थ्य प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कल हमारे इसी मेडिकल कॉलेज ने करीब आधा दर्जन से भी ऊपर मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है जोकि बहुत ही निंदनीय है। और जब हमने इस चोरी की घटना को लेकर हस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड से पूछा तो उल्टा ही उन लोगों ने हमें ही सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए यह कहा कि आपको अपने सामान की खुद सुरक्षा करनी चाहिए तो उधर इस मामले में यहां के चिकित्सकों ने बात करना भी सही नहीं समझा। हालांकि स्वास्थ्य प्रशासन ने इस बात को जरूर स्वीकार किया है कि मेडिकल कॉलेज की दूसरी व तीसरी मंजिल में मरीजों व मरीजों के तामीरदारों के 8,से10, मोबाइल फोन चोरी हुए है जोकि बहुत ही शर्मनाक बात है। इस बारे हमारे विभाग के लोगों ने पीड़ित लोग जिनके मोबाइल फोन चोरी हाय है उनसे भी बात की है और पुलिस को भी इस बारे बताया है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ और संबंधित छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दुबारा से ऐसी वारदात फिर से न हो इसके लिए हम कहेंगे कि एक मरीज के साथ एक ही तामीरदारों हो ताकि हॉस्पिटल में लोगों की नगरी कम हो ओर इसके साथ हम सुरक्षा को ओर सुदृढ़ बनाने पुलिस प्रोटेक्शन की भी मांग करेंगे।
चम्बा , 10 मार्च [ शिवानी ] ! मेडिकल कॉलेज चंबा आज कल एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ चुका है। इस मेडिकल कॉलेज में जहां दिन रात सुरक्षा कर्मियों का जमघट रहता है उसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों तथा मरीजों के तामीरदारों के मोबाइल फोन चोरी हो रहे है। मरीजों के तामीरदारों का कहना है कि मोबाइल चोरी की घटना अक्सर सुबह चार और पांच बजे के करीब उस समय घटित होती है जब वह अपने मरीज के साथ मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर सो रहे होते है और उसी समय शातिर चोर अपनी इस चोरी की घटना को अंजाम देते है। पर सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है बाबजूद इसके चोर अपने इस चोरी के अंजाम को देकर फरार हो जाते है।
यह चंबा मुख्यालय में स्थित पंडित जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज जो अक्सर किन्हीं न किन्ही विवादों में घिरा ही रहता है। पर आज देर रात सुबह करीब 4, और पांच बजे हुई मोबाइल चोरी की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा पर एक नहीं बल्कि कई सवाल खड़े करके रख दिए है कि भिन्न भिन्न वार्डो में इतनी कड़ी सुरक्षा के बाजूद एक बाद एक करीब 10, मोबाइलों पर चोरों ने सेंध लगाते हुए हाथ साफ कर दिया।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए मरीजों के तामीरदारों ने बताया कि सुबह के समय जब हम लोग अपने मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर सो गए तो कुछ देर के बाद देखा तो हमारा फोन चार्जिंग वाली जगह से गायब हो चुका था और हमने अपने फोन पर नंबर भी मिलाया तो हमारा फोन स्विच ऑफ आ रहा था। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि हम लोग अपने मरीज के साथ करीब एक से डेढ़ बजे सोए और काफी देर के बाद जब नींद खुली तो हमारा मोबाइल फोन गायब था। हमने अपने फोन को हर जगह ढूंढने की कोशिश की पर वह कहीं नहीं
मिला।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उधर इस मामले को लेकर एसएफआई ने भी स्वास्थ्य प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कल हमारे इसी मेडिकल कॉलेज ने करीब आधा दर्जन से भी ऊपर मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है जोकि बहुत ही निंदनीय है। और जब हमने इस चोरी की घटना को लेकर हस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड से पूछा तो उल्टा ही उन लोगों ने हमें ही सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए यह कहा कि आपको अपने सामान की खुद सुरक्षा करनी चाहिए तो उधर इस मामले में यहां के चिकित्सकों ने बात करना भी सही नहीं समझा।
हालांकि स्वास्थ्य प्रशासन ने इस बात को जरूर स्वीकार किया है कि मेडिकल कॉलेज की दूसरी व तीसरी मंजिल में मरीजों व मरीजों के तामीरदारों के 8,से10, मोबाइल फोन चोरी हुए है जोकि बहुत ही शर्मनाक बात है। इस बारे हमारे विभाग के लोगों ने पीड़ित लोग जिनके मोबाइल फोन चोरी हाय है उनसे भी बात की है और पुलिस को भी इस बारे बताया है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ और संबंधित छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में दुबारा से ऐसी वारदात फिर से न हो इसके लिए हम कहेंगे कि एक मरीज के साथ एक ही तामीरदारों हो ताकि हॉस्पिटल में लोगों की नगरी कम हो ओर इसके साथ हम सुरक्षा को ओर सुदृढ़ बनाने पुलिस प्रोटेक्शन की भी मांग करेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -