- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 10 मार्च [ विशाल सूद ] ! सुजानपुर में लगने वाले ऐतिहासिक होली मेले को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के मद्देनज़र सुजानपुर बस स्टैंड को अस्थाई रूप से पुनः शिफ्ट कर दिया गया है। अब बसों का ठहराव होली मेला ग्राउंड में चिन्हित किए गए स्थल पर किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी सुजानपुर विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 मार्च तक सभी बसों की आवाजाही इसी अस्थाई स्थल से होगी। प्रशासन द्वारा यात्रियों और चालकों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि होली मेले के दौरान चौगान क्षेत्र में भीड़ और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अस्थाई बस स्टैंड से ही बसों में चढ़ें और उतरें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हमीरपुर , 10 मार्च [ विशाल सूद ] ! सुजानपुर में लगने वाले ऐतिहासिक होली मेले को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के मद्देनज़र सुजानपुर बस स्टैंड को अस्थाई रूप से पुनः शिफ्ट कर दिया गया है। अब बसों का ठहराव होली मेला ग्राउंड में चिन्हित किए गए स्थल पर किया जाएगा।
उपमंडल अधिकारी सुजानपुर विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 मार्च तक सभी बसों की आवाजाही इसी अस्थाई स्थल से होगी। प्रशासन द्वारा यात्रियों और चालकों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि होली मेले के दौरान चौगान क्षेत्र में भीड़ और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अस्थाई बस स्टैंड से ही बसों में चढ़ें और उतरें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -