- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिला पुलिस शिमला ने नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपये की एलएसडी बरामद की है। इस मामले में पंजाब और सिरमौर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस थाना न्यू शिमला में अभियोग संख्या 14/2026 दिनांक 10 मार्च 2026 को धारा 22 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हिम निवास, बीसीएस शिमला में दबिश दी, जहां से संदीप शर्मा (40) पुत्र स्वर्गीय शिव राम शर्मा, तहसील धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब) तथा प्रिया शर्मा (26) पुत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा निवासी गांव व डाकघर ददाहू, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 562 स्ट्रिप्स (स्टैम्प साइज) एलएसडी बरामद हुई, जिनका कुल वजन 11.570 ग्राम है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एलएसडी की 0.1 ग्राम से अधिक मात्रा को कमर्शियल श्रेणी में रखा गया है, जिसमें अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। बरामद एलएसडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संदीप शर्मा पिछले करीब 10 वर्षों से एलएसडी की तस्करी में संलिप्त रहा है। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ पहले भी 33 ग्राम चिट्टे के मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है। शिमला पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 73 मुकदमे दर्ज कर 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 12 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा भारत-नेपाल बॉर्डर से बैकवर्ड लिंक के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पिछले 45 दिनों में पीआईडी एनडीपीएस के अंतर्गत 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
शिमला , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिला पुलिस शिमला ने नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ रुपये की एलएसडी बरामद की है। इस मामले में पंजाब और सिरमौर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस थाना न्यू शिमला में अभियोग संख्या 14/2026 दिनांक 10 मार्च 2026 को धारा 22 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हिम निवास, बीसीएस शिमला में दबिश दी, जहां से संदीप शर्मा (40) पुत्र स्वर्गीय शिव राम शर्मा, तहसील धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब) तथा प्रिया शर्मा (26) पुत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा निवासी गांव व डाकघर ददाहू, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 562 स्ट्रिप्स (स्टैम्प साइज) एलएसडी बरामद हुई, जिनका कुल वजन 11.570 ग्राम है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एलएसडी की 0.1 ग्राम से अधिक मात्रा को कमर्शियल श्रेणी में रखा गया है, जिसमें अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। बरामद एलएसडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संदीप शर्मा पिछले करीब 10 वर्षों से एलएसडी की तस्करी में संलिप्त रहा है। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ पहले भी 33 ग्राम चिट्टे के मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।
शिमला पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 73 मुकदमे दर्ज कर 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 12 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा भारत-नेपाल बॉर्डर से बैकवर्ड लिंक के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पिछले 45 दिनों में पीआईडी एनडीपीएस के अंतर्गत 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -