दलाई लामा की शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को किया उजागर
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन तिब्बती समुदाय द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी सदर रुपिंदर कौर ने किया। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर तिब्बती धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित परम पावन 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो के 90वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन मंडी घोटन कमेटी द्वारा किया गया जिसमें दलाई लामा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षणों और उनके शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में दलाई लामा के बचपन से लेकर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता बनने तक की यात्रा, तिब्बत के इतिहास, भारत में उनके आगमन और विश्वभर में शांति, करुणा और मानवता के संदेश को फैलाने के प्रयासों को तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। इन तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन के संघर्ष, आध्यात्मिक विचारों और मानवता के लिए उनके योगदान को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर मंडी जामयांग डोलमा ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए दलाई लामा के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।
मंडी , 11 मार्च [ विशाल सूद ] ! धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन तिब्बती समुदाय द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी सदर रुपिंदर कौर ने किया।
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर तिब्बती धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित परम पावन 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो के 90वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन मंडी घोटन कमेटी द्वारा किया गया जिसमें दलाई लामा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षणों और उनके शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रदर्शनी में दलाई लामा के बचपन से लेकर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता बनने तक की यात्रा, तिब्बत के इतिहास, भारत में उनके आगमन और विश्वभर में शांति, करुणा और मानवता के संदेश को फैलाने के प्रयासों को तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत किया गया है।
इन तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन के संघर्ष, आध्यात्मिक विचारों और मानवता के लिए उनके योगदान को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर मंडी जामयांग डोलमा ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए दलाई लामा के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -