- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष लेखराज ने की।बैठक में राज्य महासचिव लेखराज शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष नीरज कौशल, राज्य लेखाकार चंद्रशेखर, मुख्य सलाहकार तारा सिंह, अतिरिक्त महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर, राज्य चीफ पैट्रन पुष्पराज शर्मा, उपाध्यक्ष रामचंद्र कपूर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अश्वनी पालिया, जिला मंडी के अध्यक्ष विद्यासागर, जिला चंबा के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, जिला कुल्लू के अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला सिरमौर के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार, हेडक्वार्टर शिमला के अध्यक्ष बलवंत सिंह ठाकुर, जिला शिमला के अध्यक्ष बलवान सिंह, जिला किन्नौर के अध्यक्ष बलदेव बिष्ट, जिला लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष किशन कुमार तथा जिला सोलन के अध्यक्ष अजीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा महासंघ के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अपील की गई कि यदि लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश में लिपिक वर्ग का कोई भी कर्मचारी अभी तक संगठन की सदस्यता ग्रहण करने से वंचित रह गया है, तो वह 31 मार्च 2026 तक शीघ्र सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
चम्बा ! मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष लेखराज ने की।बैठक में राज्य महासचिव लेखराज शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष नीरज कौशल, राज्य लेखाकार चंद्रशेखर, मुख्य सलाहकार तारा सिंह, अतिरिक्त महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर, राज्य चीफ पैट्रन पुष्पराज शर्मा, उपाध्यक्ष रामचंद्र कपूर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अश्वनी पालिया, जिला मंडी के अध्यक्ष विद्यासागर, जिला चंबा के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, जिला कुल्लू के अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला सिरमौर के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार, हेडक्वार्टर शिमला के अध्यक्ष बलवंत सिंह ठाकुर, जिला शिमला के अध्यक्ष बलवान सिंह, जिला किन्नौर के अध्यक्ष बलदेव बिष्ट, जिला लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष किशन कुमार तथा जिला सोलन के अध्यक्ष अजीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा महासंघ के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अपील की गई कि यदि लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश में लिपिक वर्ग का कोई भी कर्मचारी अभी तक संगठन की सदस्यता ग्रहण करने से वंचित रह गया है, तो वह 31 मार्च 2026 तक शीघ्र सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -