- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन, 12 मार्च [ विशाल सूद ] ! शहर में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने के कारण होटल, ढाबे और कैंटीन संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं और अब होटल व ढाबों पर ताले लगाने की नौबत तक आ गई है। व्यवसायियों का कहना है कि उनके कामकाज के लिए रोजाना एक से दो कमर्शियल सिलेंडर की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सिलेंडरों की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही। गैस की कमी के चलते खाना बनाना मुश्किल हो गया है, जिससे कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों के अनुसार सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें प्रतिदिन पांच से दस हजार रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो कई छोटे होटल, ढाबे और कैंटीन संचालकों के लिए अपना कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ता भी इस समस्या से परेशान हैं। ऑनलाइन गैस बुकिंग की वेबसाइट और सर्वर बार-बार ठप होने के कारण लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद वेबसाइट काम नहीं कर रही, जिससे लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है। हालांकि गैस एजेंसी की कर्मचारी कर्मावती काका का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है उन्होंने बताया कि रोजाना सिलेंडरों की सप्लाई आ रही है और बीच-बीच में ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई में कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं, लेकिन स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसियों से मांग की है कि सिलेंडरों की सप्लाई जल्द से जल्द सामान्य की जाए और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाए ताकि आम जनता और व्यवसायियों को राहत मिल सके।
सोलन, 12 मार्च [ विशाल सूद ] ! शहर में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने के कारण होटल, ढाबे और कैंटीन संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं और अब होटल व ढाबों पर ताले लगाने की नौबत तक आ गई है।
व्यवसायियों का कहना है कि उनके कामकाज के लिए रोजाना एक से दो कमर्शियल सिलेंडर की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सिलेंडरों की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही। गैस की कमी के चलते खाना बनाना मुश्किल हो गया है, जिससे कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कारोबारियों के अनुसार सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें प्रतिदिन पांच से दस हजार रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो कई छोटे होटल, ढाबे और कैंटीन संचालकों के लिए अपना कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ता भी इस समस्या से परेशान हैं। ऑनलाइन गैस बुकिंग की वेबसाइट और सर्वर बार-बार ठप होने के कारण लोग सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद वेबसाइट काम नहीं कर रही, जिससे लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है।
हालांकि गैस एजेंसी की कर्मचारी कर्मावती काका का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है उन्होंने बताया कि रोजाना सिलेंडरों की सप्लाई आ रही है और बीच-बीच में ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई में कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं, लेकिन स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसियों से मांग की है कि सिलेंडरों की सप्लाई जल्द से जल्द सामान्य की जाए और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाए ताकि आम जनता और व्यवसायियों को राहत मिल सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -