Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 10, 2026 @ 08:03 am

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seबिलासपुर ! एफडीआर तकनीक से घुमारवीं क्षेत्र में निर्मित हुई 2 सड़कें !
  • खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! एफडीआर तकनीक से घुमारवीं क्षेत्र में निर्मित हुई 2 सड़कें !

यातायात हुआ सुगम और सुरक्षित तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से 14 किलोमीटर सड़कों पर व्यय हुए हैं 11.52 करोड़ रूपये

द्वारा
Shiwani Jaryal - -
बिलासपुर ( बिलासपुर ) - January 29, 2026 @ 03:17 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर, 29 जनवरी [ शिवानी ] ! बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फुल डेप्थ रीकलेमेशन (एफडीआर) तकनीक के माध्यम से 2 सड़कों के उन्नयन का कार्य किया गया है। जिनमें पहली सड़क लगभग 7 किलोमीटर लंबी तरघेल-लदरौर तथा दूसरी सड़क लगभग 7 किलोमीटर लंबी गाहर-केट शामिल है। तरघेल-लदरौर सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपये जबकि गाहर-केट संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 5.16 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई है। एफडीआर की आधुनिक तकनीक के माध्यम से इन दोनों सड़कों के उन्नयन कार्य के पूर्ण हो जाने से जहां गाहर-केट सड़क के माध्यम से लगभग आठ गांवों जिनमें गाहर, मुहाणा, देहलवीं, पध्याण, केट, नसवाल तथा सेऊ शामिल हैं लाभान्वित हुए हैं तो वहीं तरघेल-लदरौर सड़क से भी लगभग एक दर्जन गांवों को लाभ हुआ है। इन सड़कों का आधुनिक एफडीआर तकनीक के माध्यम से उन्नयन होने से जहां यातायात आवागमन सुगम व सुरक्षित हुआ है तो वहीं इन सड़कों के रख-रखाव एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए आगामी पांच वर्षों तक धनराशि का भी प्रावधान किया गया है। फुल डेप्थ रीकलेमेशन (एफडीआर) तकनीक के माध्यम से निर्मित इन सड़कों के उन्नयन कार्यों में जहां पुलियों व काॅजवे का निर्माण किया गया है तो वहीं जरूरत अनुसार पेवर ब्लाॅक का कार्य भी हुआ है। इन सड़कों के उन्नयन कार्य में जहां एफडीआर का कार्य हुआ है तो वहीं प्राईम कोट (एसएस-एक) तथा टैक कोट (वीजी-10) का कार्य भी किया गया है। इसके अतिरिक्त सामी लेयर, बिटुमिन कंक्रीट तथा मिटटी का कार्य भी शामिल है। सड़क में फुल डेप्थ रीकलेमेशन (एफडीआर) एक ऐसी तकनीक है जिसमें पुरानी सड़कों की अवसर्दीकृत सामग्री को पुनः उपयोग करके नई सड़क बनाई जाती है। इसमें पुरानी सड़कों की माटी, ग्रेवेल और बालु को मिलाकर नई अवस्था में प्रयोग किया जाता है। इसमें सीमेंट और रासायनिक योजकों का उपयोग होता है, जो सामग्री की मजबूती, सामाथ्र्यवर्धन और टिकाऊता में सुधार करते हैं। इस तकनीक में विशेष मशीनरी जैसे स्टैबलाइजर, पुल्वराइजर, ग्रेडर और रोलर का इस्तेमाल होता है। एफडीआर तकनीक से सड़कों का निर्माण कार्य करने से जहां समय और खर्च की बचत होती है तो वहीं सड़क की मजबूती और टिकाऊता में सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा पुरानी सड़कों की संपूर्णता में भी सुधार होता है। फिलवक्त घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एफडीआर तकनीक से निर्मित दो सड़कों तलघेल-लदरौर तथा गाहर-केट सड़क पर लोगों का आवागमन सुरक्षित व बेहतर हुआ है तथा लाभान्वित क्षेत्र के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में सुविधा मिलने के साथ-साथ किसानों, बागवानों, पशु पालकों को अपनी उपज एवं उत्पादों को बाजारों तक ले जाने में भी लाभ मिला है।   विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का कहना है कि एफडीआर तकनीक के माध्यम से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की गाहर-केट तथा तरघेल-लदरौर सड़कों का उन्नयन कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इन सड़कों के निर्मित होने से एक बड़ी आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि एफडीआर तकनीक के माध्यम से सड़कों के उन्नयन कार्य में पुराने मैटिरियल को ही पुनः इस्तेमाल में लाया जाता है। ऐसा करने से जहां सड़क निर्माण कार्य के लिए अलग से अतिरिक्त मैटिरियल की बहुत कम आवश्यकता रहती है तो वहीं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में एफडीआर तकनीक अच्छी साबित हो रही है, बावजूद अभी कुछ प्रयोग लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे हैं ताकि भविष्य में एफडीआर तकनीक के माध्यम से सड़क निमार्ण की होने वाली तकनीकी खामियों को भी दूर किया जा सके।   राजेश धर्माणी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भी सड़क निर्माण में नई तकनीकों को अपना रहा है तथा देश व दुनिया के साथ निरंतर आगे बढ़ने को प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कें आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में सड़कों के बेहतर निर्माण, रख-रखाव तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें एफडीआर तकनीक भी शामिल है।

बिलासपुर, 29 जनवरी [ शिवानी ] ! बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फुल डेप्थ रीकलेमेशन (एफडीआर) तकनीक के माध्यम से 2 सड़कों के उन्नयन का कार्य किया गया है। जिनमें पहली सड़क लगभग 7 किलोमीटर लंबी तरघेल-लदरौर तथा दूसरी सड़क लगभग 7 किलोमीटर लंबी गाहर-केट शामिल है। तरघेल-लदरौर सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपये जबकि गाहर-केट संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 5.16 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई है।

एफडीआर की आधुनिक तकनीक के माध्यम से इन दोनों सड़कों के उन्नयन कार्य के पूर्ण हो जाने से जहां गाहर-केट सड़क के माध्यम से लगभग आठ गांवों जिनमें गाहर, मुहाणा, देहलवीं, पध्याण, केट, नसवाल तथा सेऊ शामिल हैं लाभान्वित हुए हैं तो वहीं तरघेल-लदरौर सड़क से भी लगभग एक दर्जन गांवों को लाभ हुआ है। इन सड़कों का आधुनिक एफडीआर तकनीक के माध्यम से उन्नयन होने से जहां यातायात आवागमन सुगम व सुरक्षित हुआ है तो वहीं इन सड़कों के रख-रखाव एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए आगामी पांच वर्षों तक धनराशि का भी प्रावधान किया गया है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

फुल डेप्थ रीकलेमेशन (एफडीआर) तकनीक के माध्यम से निर्मित इन सड़कों के उन्नयन कार्यों में जहां पुलियों व काॅजवे का निर्माण किया गया है तो वहीं जरूरत अनुसार पेवर ब्लाॅक का कार्य भी हुआ है। इन सड़कों के उन्नयन कार्य में जहां एफडीआर का कार्य हुआ है तो वहीं प्राईम कोट (एसएस-एक) तथा टैक कोट (वीजी-10) का कार्य भी किया गया है। इसके अतिरिक्त सामी लेयर, बिटुमिन कंक्रीट तथा मिटटी का कार्य भी शामिल है।

सड़क में फुल डेप्थ रीकलेमेशन (एफडीआर) एक ऐसी तकनीक है जिसमें पुरानी सड़कों की अवसर्दीकृत सामग्री को पुनः उपयोग करके नई सड़क बनाई जाती है। इसमें पुरानी सड़कों की माटी, ग्रेवेल और बालु को मिलाकर नई अवस्था में प्रयोग किया जाता है। इसमें सीमेंट और रासायनिक योजकों का उपयोग होता है, जो सामग्री की मजबूती, सामाथ्र्यवर्धन और टिकाऊता में सुधार करते हैं। इस तकनीक में विशेष मशीनरी जैसे स्टैबलाइजर, पुल्वराइजर, ग्रेडर और रोलर का इस्तेमाल होता है।

एफडीआर तकनीक से सड़कों का निर्माण कार्य करने से जहां समय और खर्च की बचत होती है तो वहीं सड़क की मजबूती और टिकाऊता में सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा पुरानी सड़कों की संपूर्णता में भी सुधार होता है।

फिलवक्त घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एफडीआर तकनीक से निर्मित दो सड़कों तलघेल-लदरौर तथा गाहर-केट सड़क पर लोगों का आवागमन सुरक्षित व बेहतर हुआ है तथा लाभान्वित क्षेत्र के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में सुविधा मिलने के साथ-साथ किसानों, बागवानों, पशु पालकों को अपनी उपज एवं उत्पादों को बाजारों तक ले जाने में भी लाभ मिला है।  

विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का कहना है कि एफडीआर तकनीक के माध्यम से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की गाहर-केट तथा तरघेल-लदरौर सड़कों का उन्नयन कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इन सड़कों के निर्मित होने से एक बड़ी आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि एफडीआर तकनीक के माध्यम से सड़कों के उन्नयन कार्य में पुराने मैटिरियल को ही पुनः इस्तेमाल में लाया जाता है। ऐसा करने से जहां सड़क निर्माण कार्य के लिए अलग से अतिरिक्त मैटिरियल की बहुत कम आवश्यकता रहती है तो वहीं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में एफडीआर तकनीक अच्छी साबित हो रही है, बावजूद अभी कुछ प्रयोग लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे हैं ताकि भविष्य में एफडीआर तकनीक के माध्यम से सड़क निमार्ण की होने वाली तकनीकी खामियों को भी दूर किया जा सके।  

राजेश धर्माणी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भी सड़क निर्माण में नई तकनीकों को अपना रहा है तथा देश व दुनिया के साथ निरंतर आगे बढ़ने को प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कें आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में सड़कों के बेहतर निर्माण, रख-रखाव तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें एफडीआर तकनीक भी शामिल है।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! केंद्रीय बजट से हिमाचल सरकार को ‘राहत’ की उम्मीद, जीएसटी कंपनसेशन के साथ आरडीजी बढ़ोतरी की आस !
पिछला लेख बिलासपुर ! अंडर-19 (छात्रा) राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री राजेश धर्माणी ने लिया जायजा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !

February 9, 2026 @ 06:58 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 10, 2026 @ 08:03 am

0
मेष का आज का राशिफल (10 फरवरी, 2026) निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !