बाहरी अधिकारियों को लेकर मंत्रियों की बयान बाजी को लेकर बोले प्रदेश सचिवालय बना रणभूमि, जनता भुगत रही खामियाजा
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 16 जनवरी [ विशाल सूद ] ! बीएमसी चुनावों में भाजपा की जीत के बाद पार्टी गदगद नजर आ रही है। इस जीत का जश्न शिमला में भी भाजपा द्वारा मनाया गया। सिटीओ चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि एक बार फिर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर अपनी मोहर लगाई है। राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महायुति ने बीएमसी चुनाव जीतकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व मिल रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी हर जगह डूबती नजर आ रही है। कांग्रेस की नीतियां देशहित में नहीं हैं, इसलिए जनता हर जगह कांग्रेस को नकार रही है। यह भाजपा की बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है और अब इसके बाद बंगाल की बारी है, जहां भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सचिवालय रणभूमि में तब्दील हो चुका है। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को गालियां देकर अपना समय बिता रहे हैं। मंत्री एक-दूसरे को गालियां दे रहे हैं और कुछ प्रशासन को निशाना बना रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन हालातों में प्रदेश की जनता पिस रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महिलाओं को 1500 रूपये नहीं मिले है। प्रदेश की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। अपनी नाकामियों का ठीकरा यह सरकार दूसरों पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। उच्च न्यायालय के निर्णयों पर भी टिप्पणियां की जा रही हैं। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में इस समय एक नॉन-एक्जिस्टिंग गवर्नमेंट काम कर रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
शिमला , 16 जनवरी [ विशाल सूद ] ! बीएमसी चुनावों में भाजपा की जीत के बाद पार्टी गदगद नजर आ रही है। इस जीत का जश्न शिमला में भी भाजपा द्वारा मनाया गया। सिटीओ चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि एक बार फिर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर अपनी मोहर लगाई है।
राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महायुति ने बीएमसी चुनाव जीतकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व मिल रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी हर जगह डूबती नजर आ रही है। कांग्रेस की नीतियां देशहित में नहीं हैं, इसलिए जनता हर जगह कांग्रेस को नकार रही है। यह भाजपा की बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है और अब इसके बाद बंगाल की बारी है, जहां भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सचिवालय रणभूमि में तब्दील हो चुका है। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को गालियां देकर अपना समय बिता रहे हैं। मंत्री एक-दूसरे को गालियां दे रहे हैं और कुछ प्रशासन को निशाना बना रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन हालातों में प्रदेश की जनता पिस रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महिलाओं को 1500 रूपये नहीं मिले है। प्रदेश की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। अपनी नाकामियों का ठीकरा यह सरकार दूसरों पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। उच्च न्यायालय के निर्णयों पर भी टिप्पणियां की जा रही हैं। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में इस समय एक नॉन-एक्जिस्टिंग गवर्नमेंट काम कर रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -