- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा , 14 नवंबर [ विशाल सूद ] ! भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में बैजनाथ में कांगड़ा जिले की महत्वपूर्ण परिचय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ जनता तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है, जिसके विरोध में भाजपा जनता की आवाज़ बनेगी। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा एक विशाल रोष रैली आयोजित करेगी, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
कांगड़ा , 14 नवंबर [ विशाल सूद ] ! भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में बैजनाथ में कांगड़ा जिले की महत्वपूर्ण परिचय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ जनता तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है, जिसके विरोध में भाजपा जनता की आवाज़ बनेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा एक विशाल रोष रैली आयोजित करेगी, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -