युवती को सुरक्षा प्रदान करने की भी माँग, भाजपा को बताया महिला विरोधी।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 11 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! रेप केस में सोलन में गिरफ्तार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल महिला कांग्रेस ने नैतिकता के आधार पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल का इस्तीफा मांगा है साथ युवती को सुरक्षा देने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं व नेत्रियों की खामोशी पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि भाजपा केवल नारों में ही महिला बचाओ की बात करती है लेकिन वास्तविकता बिल्कुल अलग है। शिमला में पत्रकार वार्ता कर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि सोलन में हुई इस घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। भाजपा इस मामले में चुप्पी साधे हुए है लेकिन महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।युवती के साथ बलात्कार की घटना हुई है जिसे न्याय मिलना चाहिए। महिला कांग्रेस युवती को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ है। युवती को सरकार सुरक्षा प्रदान करे क्योंकि मामला काफी हाई प्रोफाइल है ऐसे में युवती की जान को खतरा हो सकता है।
शिमला , 11 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! रेप केस में सोलन में गिरफ्तार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल महिला कांग्रेस ने नैतिकता के आधार पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल का इस्तीफा मांगा है साथ युवती को सुरक्षा देने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं व नेत्रियों की खामोशी पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि भाजपा केवल नारों में ही महिला बचाओ की बात करती है लेकिन वास्तविकता बिल्कुल अलग है।
शिमला में पत्रकार वार्ता कर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि सोलन में हुई इस घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। भाजपा इस मामले में चुप्पी साधे हुए है लेकिन महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।युवती के साथ बलात्कार की घटना हुई है जिसे न्याय मिलना चाहिए। महिला कांग्रेस युवती को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ है। युवती को सरकार सुरक्षा प्रदान करे क्योंकि मामला काफी हाई प्रोफाइल है ऐसे में युवती की जान को खतरा हो सकता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -