Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 10, 2026 @ 08:03 am

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा  ! चम्बा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित  ! 
  • खबर हिमाचल से

चम्बा  ! चम्बा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित  ! 

!!"चम्बा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजना समर्पित की"!!

द्वारा
Reena Sahotra - -
चंबा ( चंबा ) - August 5, 2024 @ 02:49 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा , 05 अगस्त, [ रीना सहोत्रा ] !  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।   उन्होंने इस मौके पर 120.44 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।   उन्होंने मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण वह व्यक्तिगत रूप से मिंजर मेले के समापन समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।   मुख्यमंत्री ने चम्बा में प्रदेश के प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी क्षेत्र में प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रदेश सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी हरित पहल का निर्माण नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा 14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा और अगस्त, 2025 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना एनएचपीसी चमेरा-3 पावर स्टेशन के निकट स्थापित की जाएगी और ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इसे 300 किलोवाट ग्रिड के सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ा जाएगा। यह संयंत्र प्रतिदिन 20 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करेगा और ग्रीन हाइड्रोजन बस में भरने के लिए 450 बार या इससे अधिक के दबाव से संग्रहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस सुविधा के लिए एक हाइड्रोजन डिस्पेंसर यूनिट भी स्थापित की जाएगी।   उन्होंने कहा कि इस नवीन पहल के माध्यम से क्षेत्र में पहली बार ग्रीन हाइड्रोजन बसों की शुरूआत की जाएगी और प्रदेश सरकार की इस नवोन्मेषी पहल से  भारत के दुर्गम क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिलेगी। इस संदर्भ में एनएचपीसी ने चंबा के लिए एक ग्रीन हाइड्रोजन बस खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर ली है, ताकि पायलट परियोजना के शुरू होने पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से चंबा जिला में राजस्व और रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में 31 मार्च, 2026 तक स्थापित करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा विकल्पों का समुचित दोहन सुनिश्चित कर रही है और हरित ऊर्जा उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने आज चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखीं। उन्होंने चंबा में 35.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन और पुलिस मैदान चंबा में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंबा में पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय हॉल और डाइट सरू पुस्तकालय की आधारशिला रखी।   मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 10.38 करोड़ रुपये से नव-निर्मित ट्रॉमा केयर सेंटर और 20.58 करोड़ रुपये से निर्मित विद्युत उप-केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा में 11.57 करोड़ रुपये से निर्मित पीजी ब्लॉक, तीसा में 1.68 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागीगढ़ और तीसा के भंजराड़ु में 6.11 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा और यहां उड़ानों के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की कंसल्टंेसी के लिए चार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।   ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 165 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और इसके भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस महाविद्यालय के लिए पूर्ण स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में नीति निर्धारण किया जा रहा है।   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की नई गाथाएं लिखी हैं। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंबा के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, उनके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला व संपूर्ण राज्य के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से कार्य कर रही है और यह प्रयास फलीभूत भी हो रहे हैं।   विधायक नीरज नैयर ने जिला चंबा की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।   उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

चम्बा , 05 अगस्त, [ रीना सहोत्रा ] ! 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
 
उन्होंने इस मौके पर 120.44 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
 
उन्होंने मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण वह व्यक्तिगत रूप से मिंजर मेले के समापन समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
 
मुख्यमंत्री ने चम्बा में प्रदेश के प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी क्षेत्र में प्रदेश का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रदेश सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी हरित पहल का निर्माण नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा 14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा और अगस्त, 2025 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना एनएचपीसी चमेरा-3 पावर स्टेशन के निकट स्थापित की जाएगी और ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इसे 300 किलोवाट ग्रिड के सौर ऊर्जा संयंत्र से जोड़ा जाएगा। यह संयंत्र प्रतिदिन 20 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करेगा और ग्रीन हाइड्रोजन बस में भरने के लिए 450 बार या इससे अधिक के दबाव से संग्रहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस सुविधा के लिए एक हाइड्रोजन डिस्पेंसर यूनिट भी स्थापित की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इस नवीन पहल के माध्यम से क्षेत्र में पहली बार ग्रीन हाइड्रोजन बसों की शुरूआत की जाएगी और प्रदेश सरकार की इस नवोन्मेषी पहल से  भारत के दुर्गम क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिलेगी। इस संदर्भ में एनएचपीसी ने चंबा के लिए एक ग्रीन हाइड्रोजन बस खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर ली है, ताकि पायलट परियोजना के शुरू होने पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से चंबा जिला में राजस्व और रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में 31 मार्च, 2026 तक स्थापित करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा विकल्पों का समुचित दोहन सुनिश्चित कर रही है और हरित ऊर्जा उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने आज चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखीं। उन्होंने चंबा में 35.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन और पुलिस मैदान चंबा में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंबा में पांच करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय हॉल और डाइट सरू पुस्तकालय की आधारशिला रखी।
 
मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 10.38 करोड़ रुपये से नव-निर्मित ट्रॉमा केयर सेंटर और 20.58 करोड़ रुपये से निर्मित विद्युत उप-केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा में 11.57 करोड़ रुपये से निर्मित पीजी ब्लॉक, तीसा में 1.68 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागीगढ़ और तीसा के भंजराड़ु में 6.11 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बस अड्डे का लोकार्पण भी किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा और यहां उड़ानों के लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा-चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की कंसल्टंेसी के लिए चार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
 
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 165 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और इसके भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस महाविद्यालय के लिए पूर्ण स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में नीति निर्धारण किया जा रहा है।
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की नई गाथाएं लिखी हैं। रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंबा के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, उनके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला व संपूर्ण राज्य के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से कार्य कर रही है और यह प्रयास फलीभूत भी हो रहे हैं।
 
विधायक नीरज नैयर ने जिला चंबा की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
 
उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा  ! मिंजर मेला 2024 के समापन के उपरांत संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित  ! 
पिछला लेख चम्बा  ! धर्मशाला भागसू पहल सोसायटी ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 50 लोगों को किया  सम्मानित  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !

February 9, 2026 @ 06:58 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 10, 2026 @ 08:03 am

0
मेष का आज का राशिफल (10 फरवरी, 2026) निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !