- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 08 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत प्रदेश के बाहर के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण हेतु बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे ऐतिहासिक गुलाबी नगरी जयपुर रवाना हो गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौर ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। 8 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस भ्रमण के दौरान बच्चों को गुलाबी नगरी जयपुर के विभिन्न गौरवमयी ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस इस बार आयोजित हो रहे इस भ्रमण की विशेषता यह है कि माननीय मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण पहल को अब जनसाधारण, स्वयंसेवी संस्थाओं और कारपोरेट जगत का भी साथ मिल रहा है। इस बार के इस शैक्षिक भ्रमण को उपयुक्त हमीरपुर के नेतृत्व में कारपोरेट जगत का साथ मिला और इस भ्रमण पर होने वाली सभी व्यवस्थाओं का व्यय एवं प्रबंधन वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट पंचकूला द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के अंतर्गत किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे वंदे भारत ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना होंगे और हवाई मार्ग से वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे जहां से सड़क मार्ग से वह सुजानपुर के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल हेतु बाल आश्रम के 3 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के मार्गदर्शन हेतु गाइड वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
हमीरपुर , 08 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत प्रदेश के बाहर के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के वार्षिक शैक्षणिक भ्रमण हेतु बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे ऐतिहासिक गुलाबी नगरी जयपुर रवाना हो गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौर ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।
8 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस भ्रमण के दौरान बच्चों को गुलाबी नगरी जयपुर के विभिन्न गौरवमयी ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस इस बार आयोजित हो रहे इस भ्रमण की विशेषता यह है कि माननीय मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण पहल को अब जनसाधारण, स्वयंसेवी संस्थाओं और कारपोरेट जगत का भी साथ मिल रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस बार के इस शैक्षिक भ्रमण को उपयुक्त हमीरपुर के नेतृत्व में कारपोरेट जगत का साथ मिला और इस भ्रमण पर होने वाली सभी व्यवस्थाओं का व्यय एवं प्रबंधन वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट पंचकूला द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के अंतर्गत किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे वंदे भारत ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना होंगे और हवाई मार्ग से वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे जहां से सड़क मार्ग से वह सुजानपुर के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल हेतु बाल आश्रम के 3 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के मार्गदर्शन हेतु गाइड वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -