- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 23 नवम्बर [ शिवानी ] ! चुराह घाटी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आज संघ कार्यालय ठाकुर होम स्टे तड़ोली में किया गया जिसकीअध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर के द्वारा सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम सिंह खन्ना, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, सचिव, राजन कुमार, कोषाध्यक्ष लोभी राम, सदस्य कुआर सिंह, हेम सिंह अत्री, धर्म सिंह तथा अन्य सदस्यों में सन्नी सूर्या, कुआर सिंह, कमला चांदला, नीरज सिंह ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि चुराह घाटी के सकारात्मक विकास के लिए सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है और जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत पहुँचाना संघ की प्रमुख जिम्मेदारी है। बैठक में मड़ौलू गाँव चम्बा कीड़ी में हाल ही में हुई आगजनी दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए संघ ने प्रभावित परिवार के लिए तत्काल राहत सामग्री प्रदान की, जिसमें 8 छोटे गद्दे, 5 रजाईयाँ, कंबल तथा बेडशीट शामिल हैं। संघ ने भरोसा दिलाया कि आगे भी परिस्थितियों के अनुसार पीड़ित परिवार को निरंतर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सन्नी सूर्या जो कि चूराह के गांव चरड़ा से सदस्य के रूप में काम कर रहे थे उनको नवनियुक्त सह-सचिव बनाया गया। श्री सन्नी सूर्या शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सेवाएँ दे रहे हैं तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। संघ ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे चुराह घाटी के सामाजिक विकास में सकारात्मक योगदान देंगे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि संघ आगे भी क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को और अधिक गति देगा। संघ ने समाजसेवियों, दानदाताओं एवं प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आगजनी-पीड़ित परिवार के सहयोग हेतु आगे आएँ, जिससे इस संकट की घड़ी में मानवता एवं सेवा का संदेश और अधिक मजबूत हो सके। ये जानकारी संघ के प्रेस सचिव कर्म सिंह ने दी।
चम्बा , 23 नवम्बर [ शिवानी ] ! चुराह घाटी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आज संघ कार्यालय ठाकुर होम स्टे तड़ोली में किया गया जिसकीअध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर के द्वारा सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम सिंह खन्ना, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, सचिव, राजन कुमार, कोषाध्यक्ष लोभी राम, सदस्य कुआर सिंह, हेम सिंह अत्री, धर्म सिंह तथा अन्य सदस्यों में सन्नी सूर्या, कुआर सिंह, कमला चांदला, नीरज सिंह ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि चुराह घाटी के सकारात्मक विकास के लिए सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है और जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत पहुँचाना संघ की प्रमुख जिम्मेदारी है।
बैठक में मड़ौलू गाँव चम्बा कीड़ी में हाल ही में हुई आगजनी दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए संघ ने प्रभावित परिवार के लिए तत्काल राहत सामग्री प्रदान की, जिसमें 8 छोटे गद्दे, 5 रजाईयाँ, कंबल तथा बेडशीट शामिल हैं। संघ ने भरोसा दिलाया कि आगे भी परिस्थितियों के अनुसार पीड़ित परिवार को निरंतर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सन्नी सूर्या जो कि चूराह के गांव चरड़ा से सदस्य के रूप में काम कर रहे थे उनको नवनियुक्त सह-सचिव बनाया गया। श्री सन्नी सूर्या शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सेवाएँ दे रहे हैं तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रमों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। संघ ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे चुराह घाटी के सामाजिक विकास में सकारात्मक योगदान देंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि संघ आगे भी क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को और अधिक गति देगा। संघ ने समाजसेवियों, दानदाताओं एवं प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आगजनी-पीड़ित परिवार के सहयोग हेतु आगे आएँ, जिससे इस संकट की घड़ी में मानवता एवं सेवा का संदेश और अधिक मजबूत हो सके। ये जानकारी संघ के प्रेस सचिव कर्म सिंह ने दी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -