- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 15 सितंबर [ शिवानी ] ! आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जिला चम्बा के राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के केंद्रीय अधिकारियों व कार्यक्रम समन्वयक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशानिर्देशानुसार आज जिला चम्बा के समस्त महाविद्यालयों के स्वयंसेवियों के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुख्य ड्रिल इंस्ट्रक्टर दीपक कुमार, मुकेश शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी, पुरुष कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश, महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संतोष देवी, प्रोफेसर नीता राम भारद्वाज, प्रोफेसर गौरव शर्मा चयनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयंसेवियों से ड्रिल गतिविधियां व परेड करवाई गयी। इसके उपरांत स्वयंसेवियों से संस्कृति, भाषा, लोक संस्कृति, परम्परागत रीति रीवाज़ सम्बंधित प्रश्न पूछे गए व उनके सामान्य ज्ञान व वाकतृत्व कला को परखा गया। साक्षात्कार के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा परम्परागत वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर स्थानीय लोक गायन, लोक नृत्य एवं लोक संस्कृति के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयत्न किया। निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार लतु शर्मा, बिंदिया कुमारी, निखिल गौतम, कार्तिक शर्मा, काजल वर्मा और नेहा वर्मा को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया हेतु चयनित किया गया। उक्त सभी स्वयंसेवी राज्य स्तरीय प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया में जिला चम्बा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य डॉ मदन गुलेरिआ, प्रोफेसर परविंदर कुमार, अधीक्षक ग्रेड 1 मनमोहन सिंह, वरिष्ठ सहायक रविंद्र सिंह, कनिष्ठ कार्यालय सहायक हितेश सलवानिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहें।
चम्बा , 15 सितंबर [ शिवानी ] ! आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जिला चम्बा के राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के केंद्रीय अधिकारियों व कार्यक्रम समन्वयक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशानिर्देशानुसार आज जिला चम्बा के समस्त महाविद्यालयों के स्वयंसेवियों के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुख्य ड्रिल इंस्ट्रक्टर दीपक कुमार, मुकेश शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी, पुरुष कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश, महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संतोष देवी, प्रोफेसर नीता राम भारद्वाज, प्रोफेसर गौरव शर्मा चयनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयंसेवियों से ड्रिल गतिविधियां व परेड करवाई गयी। इसके उपरांत स्वयंसेवियों से संस्कृति, भाषा, लोक संस्कृति, परम्परागत रीति रीवाज़ सम्बंधित प्रश्न पूछे गए व उनके सामान्य ज्ञान व वाकतृत्व कला को परखा गया।
साक्षात्कार के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा परम्परागत वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर स्थानीय लोक गायन, लोक नृत्य एवं लोक संस्कृति के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयत्न किया। निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार लतु शर्मा, बिंदिया कुमारी, निखिल गौतम, कार्तिक शर्मा, काजल वर्मा और नेहा वर्मा को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया हेतु चयनित किया गया।
उक्त सभी स्वयंसेवी राज्य स्तरीय प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया में जिला चम्बा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना प्री रिपब्लिक डे चयन प्रक्रिया के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य डॉ मदन गुलेरिआ, प्रोफेसर परविंदर कुमार, अधीक्षक ग्रेड 1 मनमोहन सिंह, वरिष्ठ सहायक रविंद्र सिंह, कनिष्ठ कार्यालय सहायक हितेश सलवानिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -