- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 31 मई [ विशाल सूद ] ! जिला के लिए 31 मई का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब कालाअंब क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से बने 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक ईएसआई अस्पताल का लोकार्पण किया गया।केंद्रीय श्रम व् रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज इस 30 बिस्तरों वाले इ एस आई अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल लगभग 100 करोड़ की राशि से बनकर तैयार हुआ है और इसके बनने से अब कालाअंब, पांवटा साहिब और सिरमौर जिला के लगभग एक लाख लोगों को ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिलेंगी। वर्षों से जिन मजदूरों और कर्मचारियों को इलाज के लिए बद्दी, बरोटीवाला या चंडीगढ़ जाना पड़ता था, अब उन्हें यह सुविधा कालाअंब में ही उपलब्ध होगी। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का काला अम्ब पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ,सांसद सुरेश कश्यप व् पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित लोगो ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर एक तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। केंद्रीय श्रम व् रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पी एम् प्रेन्द्र मोदी हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने के उदेशीय से कार्य कर रही है और देश में स्वास्थय श्रृंखला बनाई जा रही है काला अम्ब का यह अस्पताल भी इसकी एक कड़ी है जोकि अभी 30 बिस्तर वाला है जोकि आने वाले समय में 100 बिस्तर का भी होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी अनुरोध कियाकि जन सुविधा वाले मामलों में कोई राजनीती नहीं होनी चाहिए और आमजन को वो सुविधा मिलनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि यह क्षण सिरमौर के लिए बड़े गौरव का है जब एक अति आधुनिक इ एस आई अस्पताल मिला है जिससे श्रमिक वर्ग के साथ अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे। सांसद सुरेश कश्यप ने कहाकि यह अस्पताल गरीबों, श्रमिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक नई आशा की किरण बनकर आया है। अब कालाअंब, पांवटा साहिब और सिरमौर जिला के लगभग एक लाख लोगों को ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिलेंगी।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल निर्माण में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया।
सिरमौर , 31 मई [ विशाल सूद ] ! जिला के लिए 31 मई का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब कालाअंब क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से बने 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक ईएसआई अस्पताल का लोकार्पण किया गया।केंद्रीय श्रम व् रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज इस 30 बिस्तरों वाले इ एस आई अस्पताल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल लगभग 100 करोड़ की राशि से बनकर तैयार हुआ है और इसके बनने से अब कालाअंब, पांवटा साहिब और सिरमौर जिला के लगभग एक लाख लोगों को ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिलेंगी। वर्षों से जिन मजदूरों और कर्मचारियों को इलाज के लिए बद्दी, बरोटीवाला या चंडीगढ़ जाना पड़ता था, अब उन्हें यह सुविधा कालाअंब में ही उपलब्ध होगी।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का काला अम्ब पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ,सांसद सुरेश कश्यप व् पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित लोगो ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर एक तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
केंद्रीय श्रम व् रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पी एम् प्रेन्द्र मोदी हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने के उदेशीय से कार्य कर रही है और देश में स्वास्थय श्रृंखला बनाई जा रही है काला अम्ब का यह अस्पताल भी इसकी एक कड़ी है जोकि अभी 30 बिस्तर वाला है जोकि आने वाले समय में 100 बिस्तर का भी होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी अनुरोध कियाकि जन सुविधा वाले मामलों में कोई राजनीती नहीं होनी चाहिए और आमजन को वो सुविधा मिलनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि यह क्षण सिरमौर के लिए बड़े गौरव का है जब एक अति आधुनिक इ एस आई अस्पताल मिला है जिससे श्रमिक वर्ग के साथ अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहाकि यह अस्पताल गरीबों, श्रमिकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक नई आशा की किरण बनकर आया है। अब कालाअंब, पांवटा साहिब और सिरमौर जिला के लगभग एक लाख लोगों को ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही जिले में मिलेंगी।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल निर्माण में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -