- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 31 जनवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 31.01.2026 को संपन्न हुई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु सामान्य चुनाव दिनांक 24 फरवरी, 2026 को डाइनिंग हॉल, आर्म्सडेल बिल्डिंग में आयोजित किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि:09.02.2026 से 12.02.2026 (सायं 04:00 बजे तक) नामांकन पत्रों की जांच:13.02.2026 नाम वापसी की तिथि:16.02.2026 मतदान:24.02.2026 (प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक) मतगणना एवं परिणाम:24.02.2026 (सायं 05:30 बजे के पश्चात) यह भी निर्णय लिया गया कि सुरक्षा जमा राशि कार्यकारिणी सदस्यों हेतु ₹300/- तथा अन्य पदाधिकारियों हेतु ₹500/- निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र सुरक्षा राशि सहित डॉ. विवेक ज्योति, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कक्ष संख्या E-310-A, तृतीय तल, एलर्सली बिल्डिंग में जमा करवाए जाएंगे। बैठक के समापन पर अध्यक्ष श्री टेक राम शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किए गए समर्पित सेवाभाव के लिए आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात महासचिव श्री साहिल वर्मा द्वारा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की गई। संघ के सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा सभी कर्मचारियों से अपील की गई कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
शिमला , 31 जनवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 31.01.2026 को संपन्न हुई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु सामान्य चुनाव दिनांक 24 फरवरी, 2026 को डाइनिंग हॉल, आर्म्सडेल बिल्डिंग में आयोजित किए जाएंगे।
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि:
09.02.2026 से 12.02.2026 (सायं 04:00 बजे तक)
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
नामांकन पत्रों की जांच:
13.02.2026
नाम वापसी की तिथि:
16.02.2026
मतदान:
24.02.2026 (प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक)
मतगणना एवं परिणाम:
24.02.2026 (सायं 05:30 बजे के पश्चात)
यह भी निर्णय लिया गया कि सुरक्षा जमा राशि कार्यकारिणी सदस्यों हेतु ₹300/- तथा अन्य पदाधिकारियों हेतु ₹500/- निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र सुरक्षा राशि सहित डॉ. विवेक ज्योति, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कक्ष संख्या E-310-A, तृतीय तल, एलर्सली बिल्डिंग में जमा करवाए जाएंगे।
बैठक के समापन पर अध्यक्ष श्री टेक राम शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किए गए समर्पित सेवाभाव के लिए आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात महासचिव श्री साहिल वर्मा द्वारा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की गई।
संघ के सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा सभी कर्मचारियों से अपील की गई कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -