- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 08 नवंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में महिला शिकायत एवं निवारण समिति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस सहायक उप निरीक्षक सुजानपुर श्रीमती किरण जी ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं की स्थिति, वर्तमान समय में उपलब्धियां, समाज में फैल रहे नशे की प्रवृत्ति और पोस्को एक्ट के बारे में विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर ने की उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए कहा। प्रो बंदना ने अपने विचार रखते हुए वर्तमान में महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो निर्मला ठाकुर ने महिला अधिकारों के इतिहास और प्रमुख समाज सुधारकों द्वारा महिला उत्थान में किए गए सराहनीय योगदान का वर्णन किया। डॉ सुमन शर्मा प्रभारी महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ ने महाविद्यालय में प्रकोष्ठ के कार्यों पर विचार से विद्यार्थियों से सांझा किए और सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रो उमा शर्मा, प्रो विनीता भूरिया प्रो अंजू राणा , प्रो रूबी राजपूत , प्रो आरती ठाकुर, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती वनीता देवी , श्रीमती सुनीता देवी तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हमीरपुर , 08 नवंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में महिला शिकायत एवं निवारण समिति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस सहायक उप निरीक्षक सुजानपुर श्रीमती किरण जी ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं की स्थिति, वर्तमान समय में उपलब्धियां, समाज में फैल रहे नशे की प्रवृत्ति और पोस्को एक्ट के बारे में विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर ने की उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए कहा। प्रो बंदना ने अपने विचार रखते हुए वर्तमान में महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो निर्मला ठाकुर ने महिला अधिकारों के इतिहास और प्रमुख समाज सुधारकों द्वारा महिला उत्थान में किए गए सराहनीय योगदान का वर्णन किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
डॉ सुमन शर्मा प्रभारी महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ ने महाविद्यालय में प्रकोष्ठ के कार्यों पर विचार से विद्यार्थियों से सांझा किए और सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रो उमा शर्मा, प्रो विनीता भूरिया प्रो अंजू राणा , प्रो रूबी राजपूत , प्रो आरती ठाकुर, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती वनीता देवी , श्रीमती सुनीता देवी तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -