- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर, 14 दिसंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! भारतीय जनता युवा मोर्चा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। भाजपा युवा अध्यक्ष बुद्धि सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हर बूथ को मजबूत करना ही 2027 की विजय का आधार है, और युवाओं का जोश व समर्पण इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सुजानपुर विधानसभा में भाजपा की नींव दिन-प्रतिदिन और अधिक अटूट होती जा रही है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर ‘वन बूथ-टेन यूथ’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर संगठन विस्तार किया गया। इस अभियान में सुजानपुर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिवांशु पनिहार, भाई राजेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बीरबगेहड़ा पंचायत के बूथ नंबर 15 व 16, थाती के बूथ नंबर 30, तथा सचुही के बूथ नंबर 24 का दौरा किया। अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर 10-10 सक्रिय युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा गया, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली। युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा युवा मोर्चा का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि आने वाले चुनावों में युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी और सुजानपुर विधानसभा में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।
हमीरपुर, 14 दिसंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! भारतीय जनता युवा मोर्चा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। भाजपा युवा अध्यक्ष बुद्धि सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हर बूथ को मजबूत करना ही 2027 की विजय का आधार है, और युवाओं का जोश व समर्पण इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सुजानपुर विधानसभा में भाजपा की नींव दिन-प्रतिदिन और अधिक अटूट होती जा रही है।
इसी कड़ी में आज एक बार फिर ‘वन बूथ-टेन यूथ’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर संगठन विस्तार किया गया। इस अभियान में सुजानपुर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिवांशु पनिहार, भाई राजेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बीरबगेहड़ा पंचायत के बूथ नंबर 15 व 16, थाती के बूथ नंबर 30, तथा सचुही के बूथ नंबर 24 का दौरा किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर 10-10 सक्रिय युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा गया, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली। युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा युवा मोर्चा का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि आने वाले चुनावों में युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी और सुजानपुर विधानसभा में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -