Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !
  • मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !
  • मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • चम्बा ! टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष-2025 में कुल 23,915 लक्ष्य के मुकाबले 26,895 मामलों की जांच: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल !
  • शिमला ! मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 की विजेता पूनम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! ग्राम उत्थान और किसान हितैषी है राज्य सरकार की नीतियांः मुख्यमंत्री !
  • सोलन– पशु जन्म नियंत्रण,एंटी रैबीज कार्यक्रम के अंतर्गत रैबीज प्रतिरक्षा शिविर का किया गया सफल आयोजन !
और अधिक खबरें

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

February 12, 2026 @ 10:55 pm

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm
होम Khabar Himachal Seहमीरपुर  ! निर्दलीय पूर्व विधायक लालची व अहंकारी व्यक्ति, नियत में खोट इसलिए भाजपा के हाथों बिके : मुख्यमंत्री  ! 
  • खबर हिमाचल से

हमीरपुर  ! निर्दलीय पूर्व विधायक लालची व अहंकारी व्यक्ति, नियत में खोट इसलिए भाजपा के हाथों बिके : मुख्यमंत्री  ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - हमीरपुर ( हमीरपुर ) - July 2, 2024 @ 04:01 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर  ,2 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर के निर्दलीय पूर्व विधायक आशीष शर्मा ठेकेदार हैं, जनसेवक नहीं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार में 50 करोड़ रुपये का काम किया, जबकि कांग्रेस की 14 महीने की सरकार में 135 करोड़ रुपये के ठेके ले लिये। विधायक रहते वह मुझसे टेंडर मांगते रहे और लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री काम नहीं कर रहे। निर्दलीय पूर्व विधायक लालची व अहंकारी व्यक्ति है, उनकी नियत में खोट है इसलिए भाजपा के हाथों बिक गए।        मुख्यमंत्री ने ये बातें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पांडवीं, ताल, रोहलवीं पट्टा, काला अंब, नाल्टी व अमरोह में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ पुष्पिंदर वर्मा के चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमीरपुर का बिका हुआ पूर्व विधायक बीते साल जुलाई से ही सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने में लगा था। हमारे पास इसके सुबूत हैं, उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, ऑपरेशन लोटस में आशीष शर्मा भी मुख्य सूत्रधार था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी अनेक खुलासे होंगे। ठेकेदार आशीष ने हमीरपुर जिला की खड्डों को खाली कर दिया है, बड़े पत्थर दिखते ही नहीं। एक नाम से दो-दो क्रशर चला रहे हैं, उन्हें जनता के कामों से कोई लेनादेना नहीं, वह क्रशर लगाने व टेंडर लेने की फाइलें उठाकर ही घूमते रहे, जनता के कामों की फाइलों को उठाकर मेरे पास आने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समय हुआ, पूर्व जयराम सरकार में एक ईंट उसमें नहीं लगी, हमारी सरकार ने सत्ता में आने के बाद उसका काम तेजी से शुरू करवाया है। चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी, परिवहन अपीलेट प्राधिकरण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय खोला, गांधी चौक का कायाकल्प किया व हमीरपुर शहर को सुंदर बना रहे हैं। सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है। जो जिला राजनीति में अव्वल है उसे विकास में भी अव्वल बनाने का काम कर रहे हैं। इस जिला ने दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रो प्रेम कुमार धूमल दो बार मुख्यमंत्री रहे, तीसरी बार भी वह घोषित मुख्यमंत्री थे, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें हराया गया। कांग्रेस हाईकमान ने 75 साल में पहली बार निचले हिमाचल से मुख्यमंत्री बनाया वह भी हमीरपुर से, लेकिन सत्ता के लालची जिला के तीन पूर्व विधायकों को यह रास नहीं आया। मैंने हमीरपुर के कामों में कोई कमी नहीं रखी, बावजूद इसके तीनों बिकाऊ विधायकों ने हमीरपुर की जनता व कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष शर्मा ने सौदेबाजी के तहत इस्तीफा दिया, वह धरने पर इसलिए बैठे क्योंकि इस्तीफा मंजूर होने के बाद ही दूसरी क़िस्त मिलनी थी। क़िस्त तो मिल गई लेकिन हिमाचल नहीं ला पा रहे, हमने बॉर्डर सील किये हुए हैं, उसकी रखवाली में बिके विधायकों की रातों की नींद हराम हो गई है। उनके नोटों से भरा दूसरा ब्रीफकेस प्रदेश की सीमा के अंदर नहीं आ पाएगा। अगर बैंकों में भी पैसा जमा कराया तब भी सरकार को तुरंत पता चल जाएगा। भाजपा को ईमान बेचने वाले विधायक अब बचने वाले नहीं हैं। आशीष शर्मा चुनाव में पैसा बांटे तो डबल लेना, चूंकि वह पैसा आपका ही है, जो उसने भ्रष्टाचार करके कमाया है। मैं राजनीतिक बुराई का अंत करने की लड़ाई लड़ रहा हूं, इसमें मुझे हिमाचल की जनता का साथ चाहिए। भाजपा की ओर से शुरू की गई गंदी राजनीति का अंत जरूरी है, इसलिए 10 जुलाई को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। पुष्पिंदर वर्मा हमारे ईमानदार उम्मीदवार हैं। इन्हें जिताकर भेजिए हमीरपुर की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। साढ़े तीन साल हमारी सरकार है, पुष्पिंदर जो भी काम बताएंगे, उन्हें किया जाएगा।  कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा विधायक पद से इस्तीफ़ा देकर फिर विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का ड्रामा रचा। स्वार्थी पूर्व विधायक हमीरपुर जिला का मुख्यमंत्री नहीं चाहते। पूर्व विधायक टेंडर, क्रशर व सहित अपने अनेक गलत काम के लिए ही मुख्यमंत्री के पास जाते थे। लेकिन, मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर लगाम कस दी, जिससे आशीष शर्मा को तकलीफ हुई और वह उन लोगों के साथ सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए, जिन्होंने पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराने का षड्यंत्र रचा। पूर्व विधायक को भाजपा के साथ ही जाना था तो बिना इस्तीफा दिये उनके साथ विपक्ष में बैठ सकते थे। जनता पर चुनाव का बोझ क्यों डाला। यह बहरूपिये हैं इनके झांसे में नहीं आना है। हमीरपुर में कांग्रेस-भाजपा नहीं सिर्फ मुख्यमंत्री का नारा चल रहा है। मुझे एक अवसर दीजिए हमीरपुर के विकास को चार चांद लगा देंगे। पूर्व विधायक पैसे के दम पर राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं, जो हमीरपुर की प्रबुद्ध जनता नहीं होने देगी। हमीरपुर का हाथ सीएम के साथ होना चाहिए ताकि सर्वांगीण विकास हो सके।  इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुरेश कुमार, चंद्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह, विवेक शर्मा, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, एआईसीसी पर्यवेक्षक राकेश मिश्रा, राजकुमार, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पंचायत प्रधान मधु बाला, उपप्रधान मनजीत ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

हमीरपुर  ,2 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर के निर्दलीय पूर्व विधायक आशीष शर्मा ठेकेदार हैं, जनसेवक नहीं। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार में 50 करोड़ रुपये का काम किया, जबकि कांग्रेस की 14 महीने की सरकार में 135 करोड़ रुपये के ठेके ले लिये। विधायक रहते वह मुझसे टेंडर मांगते रहे और लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री काम नहीं कर रहे। निर्दलीय पूर्व विधायक लालची व अहंकारी व्यक्ति है, उनकी नियत में खोट है इसलिए भाजपा के हाथों बिक गए। 

     

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने ये बातें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पांडवीं, ताल, रोहलवीं पट्टा, काला अंब, नाल्टी व अमरोह में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ पुष्पिंदर वर्मा के चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमीरपुर का बिका हुआ पूर्व विधायक बीते साल जुलाई से ही सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने में लगा था। हमारे पास इसके सुबूत हैं, उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, ऑपरेशन लोटस में आशीष शर्मा भी मुख्य सूत्रधार था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी अनेक खुलासे होंगे। ठेकेदार आशीष ने हमीरपुर जिला की खड्डों को खाली कर दिया है, बड़े पत्थर दिखते ही नहीं। एक नाम से दो-दो क्रशर चला रहे हैं, उन्हें जनता के कामों से कोई लेनादेना नहीं, वह क्रशर लगाने व टेंडर लेने की फाइलें उठाकर ही घूमते रहे, जनता के कामों की फाइलों को उठाकर मेरे पास आने का समय नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समय हुआ, पूर्व जयराम सरकार में एक ईंट उसमें नहीं लगी, हमारी सरकार ने सत्ता में आने के बाद उसका काम तेजी से शुरू करवाया है। चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी, परिवहन अपीलेट प्राधिकरण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय खोला, गांधी चौक का कायाकल्प किया व हमीरपुर शहर को सुंदर बना रहे हैं। सड़कों को डबल लेन किया जा रहा है। जो जिला राजनीति में अव्वल है उसे विकास में भी अव्वल बनाने का काम कर रहे हैं। इस जिला ने दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रो प्रेम कुमार धूमल दो बार मुख्यमंत्री रहे, तीसरी बार भी वह घोषित मुख्यमंत्री थे, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें हराया गया। कांग्रेस हाईकमान ने 75 साल में पहली बार निचले हिमाचल से मुख्यमंत्री बनाया वह भी हमीरपुर से, लेकिन सत्ता के लालची जिला के तीन पूर्व विधायकों को यह रास नहीं आया। मैंने हमीरपुर के कामों में कोई कमी नहीं रखी, बावजूद इसके तीनों बिकाऊ विधायकों ने हमीरपुर की जनता व कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष शर्मा ने सौदेबाजी के तहत इस्तीफा दिया, वह धरने पर इसलिए बैठे क्योंकि इस्तीफा मंजूर होने के बाद ही दूसरी क़िस्त मिलनी थी। क़िस्त तो मिल गई लेकिन हिमाचल नहीं ला पा रहे, हमने बॉर्डर सील किये हुए हैं, उसकी रखवाली में बिके विधायकों की रातों की नींद हराम हो गई है। उनके नोटों से भरा दूसरा ब्रीफकेस प्रदेश की सीमा के अंदर नहीं आ पाएगा। अगर बैंकों में भी पैसा जमा कराया तब भी सरकार को तुरंत पता चल जाएगा। भाजपा को ईमान बेचने वाले विधायक अब बचने वाले नहीं हैं। आशीष शर्मा चुनाव में पैसा बांटे तो डबल लेना, चूंकि वह पैसा आपका ही है, जो उसने भ्रष्टाचार करके कमाया है। मैं राजनीतिक बुराई का अंत करने की लड़ाई लड़ रहा हूं, इसमें मुझे हिमाचल की जनता का साथ चाहिए। भाजपा की ओर से शुरू की गई गंदी राजनीति का अंत जरूरी है, इसलिए 10 जुलाई को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। पुष्पिंदर वर्मा हमारे ईमानदार उम्मीदवार हैं। इन्हें जिताकर भेजिए हमीरपुर की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। साढ़े तीन साल हमारी सरकार है, पुष्पिंदर जो भी काम बताएंगे, उन्हें किया जाएगा। 

कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा विधायक पद से इस्तीफ़ा देकर फिर विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का ड्रामा रचा। स्वार्थी पूर्व विधायक हमीरपुर जिला का मुख्यमंत्री नहीं चाहते। पूर्व विधायक टेंडर, क्रशर व सहित अपने अनेक गलत काम के लिए ही मुख्यमंत्री के पास जाते थे। लेकिन, मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर लगाम कस दी, जिससे आशीष शर्मा को तकलीफ हुई और वह उन लोगों के साथ सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए, जिन्होंने पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराने का षड्यंत्र रचा। पूर्व विधायक को भाजपा के साथ ही जाना था तो बिना इस्तीफा दिये उनके साथ विपक्ष में बैठ सकते थे। जनता पर चुनाव का बोझ क्यों डाला। यह बहरूपिये हैं इनके झांसे में नहीं आना है। हमीरपुर में कांग्रेस-भाजपा नहीं सिर्फ मुख्यमंत्री का नारा चल रहा है। मुझे एक अवसर दीजिए हमीरपुर के विकास को चार चांद लगा देंगे। पूर्व विधायक पैसे के दम पर राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं, जो हमीरपुर की प्रबुद्ध जनता नहीं होने देगी। हमीरपुर का हाथ सीएम के साथ होना चाहिए ताकि सर्वांगीण विकास हो सके। 

इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुरेश कुमार, चंद्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह, विवेक शर्मा, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, एआईसीसी पर्यवेक्षक राकेश मिश्रा, राजकुमार, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पंचायत प्रधान मधु बाला, उपप्रधान मनजीत ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख हमीरपुर  ! होशियार सिंह को 14 महीने बाद आई कंपार्टमेंट, अब दोबारा वही पेपर : कमलेश  ! 
पिछला लेख शिमला  ! बरसात से पहले ही घरों की पूरी सुरक्षा रखना जरूरी : अक्षय ठाकुर  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

विशाल सूद-February 12, 2026 @ 10:55 pm

0
शिमला , 12 फरवरी [ विशाल सूद ] ! विद्युत नीति 2025 के खिलाफ गुरुवार को  राष्ट्रीय

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

February 12, 2026 @ 08:44 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !