हिमफेड अध्यक्ष महेश्वरवेर चौहान का हमीरपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर, 14 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वरवेर चौहान के हमीरपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही वे शहर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेश्वरवेर चौहान का हिमफेड अध्यक्ष पद पर चयन संगठन के लिए गौरव की बात है। इससे जिले में सहकारी क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। महेश्वरवेर चौहान ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमफेड प्रदेश के किसानों, बागवानों, उपभोक्ताओं और युवाओं के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगा।इस दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहित शर्मा, कांग्रेस नेता बलविंदर बबलू, राजू चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महेश्वरवेर चौहान ने कहा कि हिमफेड हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी फेडरेशन है, जिसका गठन वर्ष 1952 में हुआ था। किसी समय इसका आकार बहुत बड़ा था। मुख्यमंत्री से बातचीत में उन्होंने भी इच्छा जताई है कि हिमफेड को उसी गौरवपूर्ण स्वरूप में पुनः स्थापित किया जाए।चौहान ने बताया कि हिमफेड मुख्य रूप से किसानों और बागवानों से जुड़ा संगठन है। हम इसकी कार्यक्षमता और पहुंच को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर पुरानी योजनाओं को भी पुनः प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसे व्यक्ति, जिन्हें आधुनिक हिमाचल का शिल्पकार कहा जाता है, के योगदान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा आज जो हिमाचल प्रदेश विकास की दृष्टि से देश के बड़े राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। हिमाचल का मौजूदा स्वरूप उनकी दूरदृष्टि की ही देन है। रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है, इस पर भाजपा को कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।राजीव बिंदल के भाई पर लगे आरोपों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर हिमफेड अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और कानून अपना काम कर रहा है।
हमीरपुर, 14 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वरवेर चौहान के हमीरपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही वे शहर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेश्वरवेर चौहान का हिमफेड अध्यक्ष पद पर चयन संगठन के लिए गौरव की बात है। इससे जिले में सहकारी क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
महेश्वरवेर चौहान ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमफेड प्रदेश के किसानों, बागवानों, उपभोक्ताओं और युवाओं के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगा।इस दौरान जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहित शर्मा, कांग्रेस नेता बलविंदर बबलू, राजू चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
महेश्वरवेर चौहान ने कहा कि हिमफेड हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी फेडरेशन है, जिसका गठन वर्ष 1952 में हुआ था। किसी समय इसका आकार बहुत बड़ा था। मुख्यमंत्री से बातचीत में उन्होंने भी इच्छा जताई है कि हिमफेड को उसी गौरवपूर्ण स्वरूप में पुनः स्थापित किया जाए।चौहान ने बताया कि हिमफेड मुख्य रूप से किसानों और बागवानों से जुड़ा संगठन है। हम इसकी कार्यक्षमता और पहुंच को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर पुरानी योजनाओं को भी पुनः प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसे व्यक्ति, जिन्हें आधुनिक हिमाचल का शिल्पकार कहा जाता है, के योगदान पर सवाल उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा आज जो हिमाचल प्रदेश विकास की दृष्टि से देश के बड़े राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है।
हिमाचल का मौजूदा स्वरूप उनकी दूरदृष्टि की ही देन है। रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है, इस पर भाजपा को कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।राजीव बिंदल के भाई पर लगे आरोपों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर हिमफेड अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और कानून अपना काम कर रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -