- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 13 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के कैबिनेट रैंक के एक सलाहकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर बाईपास पर बन रहे एक आलीशान बंगले के निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इसमें नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि काफी समय से हमीरपुर बाईपास पर मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वारा बंगले के रूप में एक भव्य निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें सरकारी जमीन और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए निर्माण कार्य में नियमों को दरकिनार किया गया है और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। राणा ने यह भी आरोप लगाया कि इस निर्माण से सटे क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनके अनुसार, उस महिला का एक पशु शेड था, जहां वह अपने पशु रखती थी, लेकिन सलाहकार द्वारा कथित तौर पर उसे झूठे आश्वासन देकर तुड़वा दिया गया। अब महिला को अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को भी कथित तौर पर ऐसे निर्देश दिए गए हैं कि महिला के खिलाफ किसी न किसी प्रकार की कमियां निकालकर उसे परेशान किया जाए। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक बेसहारा विधवा महिला को इस तरह प्रताड़ित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उसका जीवन कठिन हो गया है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण प्रदेश में महिला विरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर किसी कमजोर व्यक्ति को डराया या प्रताड़ित किया जा रहा है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाए। यदि जांच में सरकारी भूमि पर कब्जा, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग या किसी महिला को जानबूझकर प्रताड़ित करने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हमीरपुर , 13 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के कैबिनेट रैंक के एक सलाहकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर बाईपास पर बन रहे एक आलीशान बंगले के निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इसमें नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि काफी समय से हमीरपुर बाईपास पर मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वारा बंगले के रूप में एक भव्य निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें सरकारी जमीन और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए निर्माण कार्य में नियमों को दरकिनार किया गया है और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राणा ने यह भी आरोप लगाया कि इस निर्माण से सटे क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनके अनुसार, उस महिला का एक पशु शेड था, जहां वह अपने पशु रखती थी, लेकिन सलाहकार द्वारा कथित तौर पर उसे झूठे आश्वासन देकर तुड़वा दिया गया। अब महिला को अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को भी कथित तौर पर ऐसे निर्देश दिए गए हैं कि महिला के खिलाफ किसी न किसी प्रकार की कमियां निकालकर उसे परेशान किया जाए। राजेंद्र राणा ने कहा कि एक बेसहारा विधवा महिला को इस तरह प्रताड़ित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उसका जीवन कठिन हो गया है।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण प्रदेश में महिला विरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर किसी कमजोर व्यक्ति को डराया या प्रताड़ित किया जा रहा है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाए। यदि जांच में सरकारी भूमि पर कब्जा, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग या किसी महिला को जानबूझकर प्रताड़ित करने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -