- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 30 मार्च [ विशाल सूद ] ! सुजानपुर के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा (सेना मेडल) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन में प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन को क्षेत्र में जनसेवा, विकास कार्यों और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का सम्मान माना जा रहा है।कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने विधायक बनने के बाद सुजानपुर क्षेत्र में कई ऐसे विकास कार्यों को गति दी, जो वर्षों से लंबित पड़े थे। जिन समस्याओं के समाधान की उम्मीद लोगों ने लगभग छोड़ दी थी, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया गया। इनमें सुजानपुर पुलिस चौकी के बाहर सीवरेज कार्य, ऐतिहासिक चौगान के कला मंच के समीप सीवरेज व्यवस्था, वार्ड नंबर 6 के 12 परिवारों को सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाना, तथा सुजानपुर-नोहली पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सुजानपुर शहर को पार्किंग सुविधा जैसी महत्वपूर्ण सौगात भी मिली, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम माना गया। क्षेत्र में ऐसे अनेक विकास कार्य हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। इन कार्यों में विभिन्न विभागों, अधिकारियों तथा विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का सहयोग भी सराहनीय रहा, लेकिन जनता के हितों के लिए लगातार आवाज उठाने और सुविधाओं को धरातल पर उतारने में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा की सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है।इसी सक्रियता, जनसरोकार और विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें संगठन में यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी जनता के हितों, क्षेत्र के विकास और सुजानपुर की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। उनकी इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे सुजानपुर के लिए गौरव का विषय बताया है।
हमीरपुर , 30 मार्च [ विशाल सूद ] ! सुजानपुर के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा (सेना मेडल) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन में प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन को क्षेत्र में जनसेवा, विकास कार्यों और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का सम्मान माना जा रहा है।
कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने विधायक बनने के बाद सुजानपुर क्षेत्र में कई ऐसे विकास कार्यों को गति दी, जो वर्षों से लंबित पड़े थे। जिन समस्याओं के समाधान की उम्मीद लोगों ने लगभग छोड़ दी थी, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया गया।
इनमें सुजानपुर पुलिस चौकी के बाहर सीवरेज कार्य, ऐतिहासिक चौगान के कला मंच के समीप सीवरेज व्यवस्था, वार्ड नंबर 6 के 12 परिवारों को सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाना, तथा सुजानपुर-नोहली पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके अतिरिक्त, सुजानपुर शहर को पार्किंग सुविधा जैसी महत्वपूर्ण सौगात भी मिली, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम माना गया। क्षेत्र में ऐसे अनेक विकास कार्य हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिला है।
इन कार्यों में विभिन्न विभागों, अधिकारियों तथा विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का सहयोग भी सराहनीय रहा, लेकिन जनता के हितों के लिए लगातार आवाज उठाने और सुविधाओं को धरातल पर उतारने में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा की सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है।इसी सक्रियता, जनसरोकार और विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें संगठन में यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी जनता के हितों, क्षेत्र के विकास और सुजानपुर की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
उनकी इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे सुजानपुर के लिए गौरव का विषय बताया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -