- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 30 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, आलमपुर जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश में सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और उनकी साल भर की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (कृषि विभाग) के जिला सचिव श्री राहुल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और डी.ए.वी. गान के साथ किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता, शत-प्रतिशत उपस्थिति और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मेधावी छात्रों के चेहरों पर जीत की खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिक्रम सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
हमीरपुर , 30 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, आलमपुर जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश में सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और उनकी साल भर की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया।
समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (कृषि विभाग) के जिला सचिव श्री राहुल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और डी.ए.वी. गान के साथ किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता, शत-प्रतिशत उपस्थिति और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मेधावी छात्रों के चेहरों पर जीत की खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिक्रम सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -