जिस विधानसभा क्षेत्र को वे चुनावों के दौरान अपना “घर” बताते नहीं थकते थे, आज उसी क्षेत्र से उनकी दूरी अनेक सवाल खड़े कर रही है: नरेंदर ठाकुर भाजपा मिडिया प्रभारी
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 28 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! पिछले वर्ष राष्ट्रीय होली मेले के दौरान किए गए वादों का क्या हुआ? क्या उन अधूरे वादों के कारण मुख्यमंत्री सुजानपुर की जनता का सामना करने से बच रहे हैं? चुनावों के समय उनकी मित्र मंडली घर-घर जाकर संपर्क कर रही थी, अपने मोबाइल नंबर बांट रही थी, लेकिन आज वे नंबर भी बंद हैं और वह पूरी मंडली क्षेत्र से गायब है। सुजानपुर विधानसभा आज स्वयं को उपेक्षित और अनाथ महसूस कर रही है। राष्ट्रीय होली महोत्सव के उद्घाटन में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति क्या संकेत देती है? क्या हाल ही में भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित हो रहे हैं?साथ ही यह भी प्रश्न उठता है कि क्या कांग्रेस सरकार में सुजानपुर के विधायक कप्तान रंजीत सिंह की कोई पूछ नहीं रह गई है, या फिर क्षेत्र की अनदेखी किसी और राजनीतिक कारण से की जा रही है? सुजानपुर की जनता मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब चाहती है। विकास कार्यों, अधूरे वादों और क्षेत्र की उपेक्षा पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
हमीरपुर , 28 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! पिछले वर्ष राष्ट्रीय होली मेले के दौरान किए गए वादों का क्या हुआ? क्या उन अधूरे वादों के कारण मुख्यमंत्री सुजानपुर की जनता का सामना करने से बच रहे हैं? चुनावों के समय उनकी मित्र मंडली घर-घर जाकर संपर्क कर रही थी, अपने मोबाइल नंबर बांट रही थी, लेकिन आज वे नंबर भी बंद हैं और वह पूरी मंडली क्षेत्र से गायब है। सुजानपुर विधानसभा आज स्वयं को उपेक्षित और अनाथ महसूस कर रही है।
राष्ट्रीय होली महोत्सव के उद्घाटन में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति क्या संकेत देती है? क्या हाल ही में भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित हो रहे हैं?साथ ही यह भी प्रश्न उठता है कि क्या कांग्रेस सरकार में सुजानपुर के विधायक कप्तान रंजीत सिंह की कोई पूछ नहीं रह गई है, या फिर क्षेत्र की अनदेखी किसी और राजनीतिक कारण से की जा रही है?
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सुजानपुर की जनता मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब चाहती है। विकास कार्यों, अधूरे वादों और क्षेत्र की उपेक्षा पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -