- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कॉम्प्रिहेंसिव कार्यवाही जारी है जिसमें नशा तस्करों के नेटवर्कों को डिस्मेंटल किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत रोहड़ू में नशा तस्करी के मुकदमा नंबर 5/26 पंजीकृत दिनांक 2 फरवरी 2026 , जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों, जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह, को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था, बाद में सप्लाई चैन में चार और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था: (1)आशीष चौहान (24 वर्ष) – निवासी खशधार, चिड़गांव(2)नवीन शिट्टा (31 वर्ष) – निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव(3) दीवान चंद (39 वर्ष) – निवासी सुंधा, चिड़गांव(4) विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र श्री पदम सैंन निवासी गाँव सुंधा भौंडा तहसील व डा0 चिडगाँव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 साल, मेजर डिस्ट्रीब्यूटर मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया और इस नेटवर्क के मुख्य संचालक आरोपी की जांच की गई। आरोपी जशनदीप के बैंक खातों की जांच में पिछले चार महीनों के दौरान करीब ₹18 लाख रुपए के लेन-देन का पता चला। विस्तृत वित्तीय विश्लेषण के आधार पर कुछ प्रमुख स्थानीय व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनमें से चार व्यक्तियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे, स्थानीय व्यक्तियों से संपर्क के माध्यम का पता लगाने हेतु टेक्निकल एनालिसिस और गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि जशनदीप स्थानीय व्यक्तियों तथा मुख्य सप्लायर से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में था। मुख्य सप्लायर द्वारा वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर का उपयोग किया जा रहा था। बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए बैंक लेन-देन विवरण एवं व्हाट्सएप से प्राप्त अभिलेखों का विश्लेषण किया गया। इस प्रक्रिया में मुख्य नेटवर्क संचालक सरगना आरोपी जिला फिरोजपुर पंजाब का *हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी फिरोजपुर शकूर, फिरोजपुर, पंजाब* को शिमला पुलिस की टीम द्वारा फिरोजपुर पुलिस की मदद से जिला फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को इस आधार पर गिरफ्तार किया गया कि वह वर्चुअल नंबर के माध्यम से चिट्टा की सप्लाई के नेटवर्क को चला रहा था और इसी माध्यम से सभी निर्देश दे रहा था तथा जशनदीप सिंह के साथ अनेक वित्तीय लेन-देन में संलिप्त पाया गया। *हरदीप सिंह के बैंक खाते के विश्लेषण से पिछले सात महीनों में करीब ₹28 लाख रुपए के लेन-देन का पता चला, जिसमें जशनदीप सहित कई व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई है।* जिन्होने चिट्टा खरीद के लिये हरदीप को पैसे भेजे है। संबंधित सभी व्यक्तियों के अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं तथा वर्तमान प्रकरण में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है। इस मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मुकदमा की तफतीश हर पहलू पर जारी है। शिमला पुलिस द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत 56 मुकदमे दर्ज कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
शिमला , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कॉम्प्रिहेंसिव कार्यवाही जारी है जिसमें नशा तस्करों के नेटवर्कों को डिस्मेंटल किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत रोहड़ू में नशा तस्करी के मुकदमा नंबर 5/26 पंजीकृत दिनांक 2 फरवरी 2026 , जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों, जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह, को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था, बाद में सप्लाई चैन में चार और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था:
(1)आशीष चौहान (24 वर्ष) – निवासी खशधार, चिड़गांव
(2)नवीन शिट्टा (31 वर्ष) – निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव
(3) दीवान चंद (39 वर्ष) – निवासी सुंधा, चिड़गांव
(4) विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू पुत्र श्री पदम सैंन निवासी गाँव सुंधा भौंडा तहसील व डा0 चिडगाँव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 साल, मेजर डिस्ट्रीब्यूटर
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया और इस नेटवर्क के मुख्य संचालक आरोपी की जांच की गई। आरोपी जशनदीप के बैंक खातों की जांच में पिछले चार महीनों के दौरान करीब ₹18 लाख रुपए के लेन-देन का पता चला। विस्तृत वित्तीय विश्लेषण के आधार पर कुछ प्रमुख स्थानीय व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनमें से चार व्यक्तियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
आगे, स्थानीय व्यक्तियों से संपर्क के माध्यम का पता लगाने हेतु टेक्निकल एनालिसिस और गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि जशनदीप स्थानीय व्यक्तियों तथा मुख्य सप्लायर से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में था। मुख्य सप्लायर द्वारा वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर का उपयोग किया जा रहा था।
बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए बैंक लेन-देन विवरण एवं व्हाट्सएप से प्राप्त अभिलेखों का विश्लेषण किया गया। इस प्रक्रिया में मुख्य नेटवर्क संचालक सरगना आरोपी जिला फिरोजपुर पंजाब का *हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी फिरोजपुर शकूर, फिरोजपुर, पंजाब* को शिमला पुलिस की टीम द्वारा फिरोजपुर पुलिस की मदद से जिला फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है।
इस आरोपी को इस आधार पर गिरफ्तार किया गया कि वह वर्चुअल नंबर के माध्यम से चिट्टा की सप्लाई के नेटवर्क को चला रहा था और इसी माध्यम से सभी निर्देश दे रहा था तथा जशनदीप सिंह के साथ अनेक वित्तीय लेन-देन में संलिप्त पाया गया।
*हरदीप सिंह के बैंक खाते के विश्लेषण से पिछले सात महीनों में करीब ₹28 लाख रुपए के लेन-देन का पता चला, जिसमें जशनदीप सहित कई व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई है।* जिन्होने चिट्टा खरीद के लिये हरदीप को पैसे भेजे है। संबंधित सभी व्यक्तियों के अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं तथा वर्तमान प्रकरण में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है।
इस मामले में अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मुकदमा की तफतीश हर पहलू पर जारी है। शिमला पुलिस द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत 56 मुकदमे दर्ज कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -