- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! बद्दी पुलिस को 17 फ़रवरी को सूचना मिली थी कि नंगल में 5–6 लोगों ने दो व्यक्तियों पर तेज़धार हथियारों और पिस्टल से हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी व स्थानीय साक्ष्यों को खंगाला गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 22 फ़रवरी को धुंधली निवासी लोकल व्यक्ति महेंद्र उर्फ दारा को गिरफ़्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि हमले के बाद आरोपियों को भागने में मदद करने के लिए महेंद्र उर्फ दारा ने अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी। इतना ही नहीं, घटना के समय मुख्य आरोपी शुभम द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी महेंद्र उर्फ दारा ने ठिकाने लगाने (डिस्पोज़ ऑफ) में भूमिका निभाई थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम को भी गिरफ़्तार कर लिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शुभम ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हमले और गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। *मामले में खुलासा करते हुए विनोद धीमान ने प्रेस वार्ता में बताया कि* पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी और नंगल गोलीकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
सोलन , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! बद्दी पुलिस को 17 फ़रवरी को सूचना मिली थी कि नंगल में 5–6 लोगों ने दो व्यक्तियों पर तेज़धार हथियारों और पिस्टल से हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी व स्थानीय साक्ष्यों को खंगाला गया।
इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 22 फ़रवरी को धुंधली निवासी लोकल व्यक्ति महेंद्र उर्फ दारा को गिरफ़्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि हमले के बाद आरोपियों को भागने में मदद करने के लिए महेंद्र उर्फ दारा ने अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी। इतना ही नहीं, घटना के समय मुख्य आरोपी शुभम द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी महेंद्र उर्फ दारा ने ठिकाने लगाने (डिस्पोज़ ऑफ) में भूमिका निभाई थी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम को भी गिरफ़्तार कर लिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शुभम ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हमले और गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। *मामले में खुलासा करते हुए विनोद धीमान ने प्रेस वार्ता में बताया कि* पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी और नंगल गोलीकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -