- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित “इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग” कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम में पहुंचने पर बच्चों और आईटीआई अध्यापकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सुंदर प्रस्तुति दी गई, वहीं बच्चों ने नाटक के माध्यम से परिवार की एकजुटता, आपसी प्रेम और बुजुर्गों के सम्मान का भावपूर्ण संदेश दिया। बांसुरी की मधुर धुन ने कार्यक्रम में अलग ही समां बांध दिया।मुख्य अतिथि ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए और उन्हें संस्कार, शिक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। लड़कियों द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियां और गेमिंग गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। यह आयोजन पीढ़ियों के बीच आपसी समझ, सम्मान और स्नेह को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।
हमीरपुर , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित “इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग” कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम में पहुंचने पर बच्चों और आईटीआई अध्यापकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सुंदर प्रस्तुति दी गई, वहीं बच्चों ने नाटक के माध्यम से परिवार की एकजुटता, आपसी प्रेम और बुजुर्गों के सम्मान का भावपूर्ण संदेश दिया। बांसुरी की मधुर धुन ने कार्यक्रम में अलग ही समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए और उन्हें संस्कार, शिक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
लड़कियों द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियां और गेमिंग गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। यह आयोजन पीढ़ियों के बीच आपसी समझ, सम्मान और स्नेह को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -