- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 25 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय के कर्मचारियों को अतिरिक्त हाउस रेंट अलाउंस (HRA) प्रदान किए जाने संबंधी निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित निर्णय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। संघ ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की दीर्घकालिक मांग की पूर्ति है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत एवं मानसिक संतोष प्राप्त होगा। संघ ने कहा कि मुख्यालय के कर्मचारियों को लंबे समय से आवास संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में यह निर्णय निश्चित रूप से उन्हें सहारा प्रदान करेगा और उनके मनोबल को सशक्त करेगा। संघ ने कहा कि वह सदैव की भांति कर्मचारी हितों की रक्षा, निगम के समग्र विकास, तथा संस्थान की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी भावना से कार्य करता रहेगा। संघ का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निगम और कर्मचारी, दोनों मिलकर पर्यटन निगम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। संघ ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विशेष रूप से माननीय श्री आर.एस. बाली जी (अध्यक्ष, पर्यटन निगम), आदरणीय प्रबंध निदेशक महोदय, निदेशक मंडल एवं संबंधित अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए यह संवेदनशील एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसके साथ ही संघ ने माननीय अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया है कि हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा घोषित 3% महंगाई भत्ता (DA) को भी शीघ्रातिशीघ्र निगम के कर्मचारियों को प्रदान किया जाए, ताकि कर्मचारियों का उत्साह और कार्यनिष्ठा बनी रहे। संघ ने अंत में मुख्यालय के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे इसी समर्पण और उत्साह के साथ निगम की प्रगति में अपना योगदान देते रहेंगे।
शिमला , 25 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने निगम मुख्यालय के कर्मचारियों को अतिरिक्त हाउस रेंट अलाउंस (HRA) प्रदान किए जाने संबंधी निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित निर्णय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।
संघ ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की दीर्घकालिक मांग की पूर्ति है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत एवं मानसिक संतोष प्राप्त होगा। संघ ने कहा कि मुख्यालय के कर्मचारियों को लंबे समय से आवास संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में यह निर्णय निश्चित रूप से उन्हें सहारा प्रदान करेगा और उनके मनोबल को सशक्त करेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
संघ ने कहा कि वह सदैव की भांति कर्मचारी हितों की रक्षा, निगम के समग्र विकास, तथा संस्थान की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी भावना से कार्य करता रहेगा। संघ का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निगम और कर्मचारी, दोनों मिलकर पर्यटन निगम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
संघ ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विशेष रूप से माननीय श्री आर.एस. बाली जी (अध्यक्ष, पर्यटन निगम), आदरणीय प्रबंध निदेशक महोदय, निदेशक मंडल एवं संबंधित अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए यह संवेदनशील एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया।
इसके साथ ही संघ ने माननीय अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया है कि हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा घोषित 3% महंगाई भत्ता (DA) को भी शीघ्रातिशीघ्र निगम के कर्मचारियों को प्रदान किया जाए, ताकि कर्मचारियों का उत्साह और कार्यनिष्ठा बनी रहे।
संघ ने अंत में मुख्यालय के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे इसी समर्पण और उत्साह के साथ निगम की प्रगति में अपना योगदान देते रहेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -