- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन ! कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम को सोलन के सलोगड़ा के समीप एक भयानक सड़क हादसा सामने आया, जहां दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और गाड़ियों में सवार लोगों को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक सेंट्रो कार शिमला से सोलन की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी कार सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सलोगड़ा के पास दूसरी कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गया। सामने से आ रही सेंट्रो कार को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों गाड़ियों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सोलन ! कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम को सोलन के सलोगड़ा के समीप एक भयानक सड़क हादसा सामने आया, जहां दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और गाड़ियों में सवार लोगों को चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक सेंट्रो कार शिमला से सोलन की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी कार सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सलोगड़ा के पास दूसरी कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गया। सामने से आ रही सेंट्रो कार को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों गाड़ियों में सीधी टक्कर हो गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -