- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आज चंबा शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं जारी विकासात्मक योजनाओं का जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे । नीरज नैय्यर ने इस दौरान पुराने बस अड्डे में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात ऐतिहासिक चंबा चौगान के जारी सौंदर्यकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसके पश्चात परिधि गृह के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल, हरदासपुर पार्क, पुलिस मैदान वारगाह के जारी उन्नयन कार्यों तथा निर्माणाधीन इंडोर खेल स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात सुल्तानपुर मोहल्ले के समीप निर्माणाधीन हेलीपोर्ट स्थल का भी अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नीरज नैय्यर ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए चम्बा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने बस अड्डे में चार मंजिला आधुनिक पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी इमारत को हटाने का कार्य आरंभ हो चुका है। निर्माण कार्य को लगभग एक से डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि परिधि गृह के सामने तीन मंजिला पार्किंग का भी प्रस्ताव है तथा इसके लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया जारी है। वहीं ऐतिहासिक चौगान के सौंदर्यकरण के तहत म्यूजिकल लाइट्स लगाने का कार्य प्रगति पर है और एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित करने की भी योजना है, जिससे स्थानीय बच्चों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौगान के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए ही इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। नीरज नैय्यर ने बताया कि निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के लिए 11 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिसमें से 8 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि सुल्तानपुर हेलीपोर्ट निर्माण का अधिकांश कार्य संपूर्ण किया जा चुका है। इस वर्ष माह सितंबर तक उड़ान योजना के तहत यहां से हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राहुल धीमान, मंडलीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -