- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 13 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए LSD के मुख्य सप्लायर को Gurugram से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नविएल हैरिसन के रूप में हुई है, जो कोझिकोड (केरल) का निवासी है। एएसपी अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि* इस मामले की शुरुआत थाना न्यू शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 14/2026 से हुई। पुलिस ने पहले संदीप शर्मा (मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (ददाहू, सिरमौर) को 11.570 ग्राम LSD, यानी 562 स्टांप साइज स्ट्रिप्स के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को गुरुग्राम में बैठे मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। व्हाट्सएप कॉल से चलता था ड्रग नेटवर्क, LSD के बदले गांजे की सप्लाई जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संदीप शर्मा पुलिस से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं करता था। वह केवल व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ही अपने नेटवर्क से संपर्क करता था। पुलिस के अनुसार ड्रग तस्करों के बीच नशे के बदले नशे का व्यापार भी चलता था। संदीप शर्मा मुख्य सप्लायर नविएल को LSD के बदले कैनाबिस (गांजा) उपलब्ध करवाता था।ASP अभिषेक ने बताया कि इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए गए हैं और 144 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। इनमें से 14 आरोपी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े नेटवर्क के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा PIT NDPS एक्ट के तहत पिछले 48 दिनों में 30 शातिर तस्करों को भी जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शिमला , 13 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए LSD के मुख्य सप्लायर को Gurugram से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नविएल हैरिसन के रूप में हुई है, जो कोझिकोड (केरल) का निवासी है।
एएसपी अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि* इस मामले की शुरुआत थाना न्यू शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 14/2026 से हुई। पुलिस ने पहले संदीप शर्मा (मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (ददाहू, सिरमौर) को 11.570 ग्राम LSD, यानी 562 स्टांप साइज स्ट्रिप्स के साथ गिरफ्तार किया था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
दोनों आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को गुरुग्राम में बैठे मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। व्हाट्सएप कॉल से चलता था ड्रग नेटवर्क, LSD के बदले गांजे की सप्लाई जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संदीप शर्मा पुलिस से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं करता था। वह केवल व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ही अपने नेटवर्क से संपर्क करता था।
पुलिस के अनुसार ड्रग तस्करों के बीच नशे के बदले नशे का व्यापार भी चलता था। संदीप शर्मा मुख्य सप्लायर नविएल को LSD के बदले कैनाबिस (गांजा) उपलब्ध करवाता था।ASP अभिषेक ने बताया कि इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए गए हैं और 144 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। इनमें से 14 आरोपी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े नेटवर्क के तहत गिरफ्तार किए गए हैं।
इसके अलावा PIT NDPS एक्ट के तहत पिछले 48 दिनों में 30 शातिर तस्करों को भी जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -