

चलो चम्बा अभियान के तहत नाट आन मैप संस्था ने लोगों को किया जागरूक पर्यावरण विद डा. मोहिंदर सलारिया रहे मुख्य वक्ता प्लास्टिक कचरे न फैलाने व जिम्मेदार पर्यटन को लेकर किया आग्रह
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 07 जुलाई [ शिवानी ] ! चलो चंबा अभियान के तहत सोमवार को विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड की उपाधि मिलने का दिवस मनाया गया। यह दिवस नाट आन मैप संस्था की ओर से मनाया गया। इसमें लोगों व पर्यटकों को मिनी स्विट्जरलैंड खजियार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खजियार को मिनी स्विटजरलैंड का नाम विली टी. ब्लेजर ने सात जुलाई 1992 को दिया था, जो कि उस समय भारत में स्विट्जरलैंड के वाइस-काउंसलर और चांसरी के प्रमुख थे। कार्यक्रम में सामाजिक पर्यावरण विद एवं मुख्य वक्ता डा. मोहिंदर सलारिया मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। सोमवार को यह उत्सव सुबह आठ बजे मिस्टिक विलेज खजियार में गणेश पूजा और शांति हवन के साथ शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे खजियार में उस ऐतिहासिक क्षण का स्मरण किया गया, जिस दिन इसे मिनी स्विटजरलैंड घोषित किया गया था। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे मिस्टिक विलेज खजियार में ग्रामीण उत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अनूठे उत्सव में पर्यटकों व लोगों ने भाग लेकर ग्रामीण जीवनशैली की समृद्धि का अनुभव किया। स्थानीय व पर्यटकों को इस दिन का महत्व बताने के साथ ही इसके संरक्षण व संवर्धन को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। साथ ही पर्यटकों से आग्रह किया गया कि खजियार को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में अपना सहयोग दें, ताकि इस खूबसूरत स्थल की सुंदरता पर किसी प्रकार का कोई भी दाग न लगे। इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं, स्थानीय लोगों को जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया गया। मिस्टिक विलेज डिवलेपमेंट कमेटी के सदस्य अजय ने भी लोगों को पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक किया। वहीं, डा. मोहिंदर सलारिया ने कहा कि खजियार चंबा जिला की शान है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए न केवल स्थानीय, बल्कि देश व विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इससे जहां पर्यटक खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के साथ ही साहसिक खेलों का भी लुत्फ उठाते हैं। वहीं, इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इसलिए इसका संरक्षण व संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डा. मोहिंदर सलारिया, नोट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, नाट आन मैप से राजेश, विकास, ज्योति, मगनदीप, ओड़ा से रवि शर्मा, मिस्टिक विलेज खजियार से मनीष, अजय, राजेश, विपन, अमित, रवि, अनूप, मनीष, हितेश, राकेश, नवू, मनोज, चमन तथा देस राज मौजूद रहे। सात जुलाई 1992 को खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड की उपाधि से नवाजा गया था। इस दिवस को खजियार में लोगों व पर्यटकों के साथ मनाया गया। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देते हुए इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें, ताकि इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलें।
चम्बा , 07 जुलाई [ शिवानी ] ! चलो चंबा अभियान के तहत सोमवार को विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड की उपाधि मिलने का दिवस मनाया गया। यह दिवस नाट आन मैप संस्था की ओर से मनाया गया। इसमें लोगों व पर्यटकों को मिनी स्विट्जरलैंड खजियार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। खजियार को मिनी स्विटजरलैंड का नाम विली टी. ब्लेजर ने सात जुलाई 1992 को दिया था, जो कि उस समय भारत में स्विट्जरलैंड के वाइस-काउंसलर और चांसरी के प्रमुख थे।
कार्यक्रम में सामाजिक पर्यावरण विद एवं मुख्य वक्ता डा. मोहिंदर सलारिया मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। सोमवार को यह उत्सव सुबह आठ बजे मिस्टिक विलेज खजियार में गणेश पूजा और शांति हवन के साथ शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे खजियार में उस ऐतिहासिक क्षण का स्मरण किया गया, जिस दिन इसे मिनी स्विटजरलैंड घोषित किया गया था। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे मिस्टिक विलेज खजियार में ग्रामीण उत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अनूठे उत्सव में पर्यटकों व लोगों ने भाग लेकर ग्रामीण जीवनशैली की समृद्धि का अनुभव किया। स्थानीय व पर्यटकों को इस दिन का महत्व बताने के साथ ही इसके संरक्षण व संवर्धन को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। साथ ही पर्यटकों से आग्रह किया गया कि खजियार को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में अपना सहयोग दें, ताकि इस खूबसूरत स्थल की सुंदरता पर किसी प्रकार का कोई भी दाग न लगे। इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं, स्थानीय लोगों को जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मिस्टिक विलेज डिवलेपमेंट कमेटी के सदस्य अजय ने भी लोगों को पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक किया। वहीं, डा. मोहिंदर सलारिया ने कहा कि खजियार चंबा जिला की शान है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए न केवल स्थानीय, बल्कि देश व विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इससे जहां पर्यटक खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के साथ ही साहसिक खेलों का भी लुत्फ उठाते हैं। वहीं, इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इसलिए इसका संरक्षण व संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर डा. मोहिंदर सलारिया, नोट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, नाट आन मैप से राजेश, विकास, ज्योति, मगनदीप, ओड़ा से रवि शर्मा, मिस्टिक विलेज खजियार से मनीष, अजय, राजेश, विपन, अमित, रवि, अनूप, मनीष, हितेश, राकेश, नवू, मनोज, चमन तथा देस राज मौजूद रहे।
सात जुलाई 1992 को खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड की उपाधि से नवाजा गया था। इस दिवस को खजियार में लोगों व पर्यटकों के साथ मनाया गया। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देते हुए इसे स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें, ताकि इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -