Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 

      Khabar Himachal Se

      चम्बा  ! विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता  के विजेताओं को किया पुरस्कृत  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला  ! संपूर्ण भारत यात्रा पर निकला 23 वर्षीय रेडियो जॉकी  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला  !  महिला कांग्रेस ने 40वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान का किया आगाज  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी  ! सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकार  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ हिमाचल प्रदेश इकाई ने हिन्दी दिवस पर आयोजित किया दो दिवसीय कार्यक्रम !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल में हर कोई सड़कों पर, बिजली, सड़क और पानी के सब काम ठप : पीएम !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा  ! विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता  के विजेताओं को किया पुरस्कृत  ! 
  • शिमला  ! भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 
  • शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 
  • मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !
  • किन्नौर ! आईटीबीपी पोस्ट शिपकी ला में रोपे चिलगोजे के पौधे  ! 
  • शिमला ! जयराम ठाकुर बोले बिगड़ते आर्थिक हालातों में सरकार के फैसले हास्यास्पद, बोले कर्मचारियों की सैलरी पर आ सकता है संकट !
  • धर्मशाला ! ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर करें फोक्स : उपायुक्त !
  • चम्बा  ! जडेरा  में 2 सितम्बर सोमवार को होगा  छिंज मेला  ! 
  • सोलन ! शहर में किया जाएगा येलो लाईन का प्रावधान, बनाये जाएंगे फुटपाथ : माहापौर !
  • !! राशिफल 01 सितंबर 2024 रविवार !!
  • चम्बा  ! राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित  ! 
  • शिमला ! सी एम सुक्खू अपने बयान से पलटे, बोले आर्थिक संकट जैसी नहीं कोई बात  !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ की बैठक बोले, सचिवालय कर्मचारियों की मांगे जायज, कर्मचारियों को अनदेखा करने का भुगतना होगा खामियाजा  ! 
  • शिमला ! मुस्लिम समुदाय द्वारा मारपीट किए जाने के बाद संजौली में लोगों ने किया मस्जिद का घेराव  ! 
  • शिमला ! हिमाचल में आर्थिक संकट, लेकिन कर्मचारियों को समय पर दिया जा रहा वेतन : हर्षवर्धन चौहान !
  • शिमला  ! मुख्यमंत्री ने गेयटी थियेटर में ‘मास्टर्स यूनिवर्स’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया  ! 
  • कांगड़ा  ! कृषि विवि ने धेला नी कीता ब्यान अपमानजनक  ! 
  • हमीरपुर  ! जनता के टैक्स का पैसा लूटा रही सुक्खू सरकार: राजेंद्र राणा  ! 
  • शिमला ! लोगों ने किया मस्जिद का घेराव, कहा अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद !
  • ऊना ! सत्ता के नशे में चूर सरकार कर्मचारी हितेषी होने का कर रहा ढोंग ! 
और अधिक खबरें

मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !

September 15, 2024 @ 08:42 pm

शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 

September 15, 2024 @ 08:36 pm

शिमला  ! भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 

September 15, 2024 @ 06:41 pm

चम्बा  ! विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता  के विजेताओं को किया पुरस्कृत  ! 

September 15, 2024 @ 06:37 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !
  • खबर हिमाचल से

मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !

!!"सराज क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे 144 करोड़ रुपएः मुकेश अग्निहोत्री"!!

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - मंडी ( मंडी ) - September 15, 2024 @ 08:42 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी, 15 सितंबर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लम्बाथाच एवं रोड के लिए 4.41 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना हलीन व बलैण्ढा का शिलान्यास किया। उन्होंने ज्वाल खड्ड व बगस्याड नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी शिलान्यास किया, जिस पर लगभग 3.24 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के समान विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हलीन व बलैंढा योजनाएं डेढ़ वर्ष में जबकि बाढ़ नियंत्रण कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के थुनाग मंडल के माध्यम से वर्तमान में लगभग 144 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। क्षेत्र में 57 करोड़ 59 लाख रुपए की 16 पेयजल योजनाएं तथा लगभग 59 करोड़ 33 लाख रुपए की 10 सिंचाई योजनाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त नाबार्ड तथा एसडीएमएफ के तहत बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 15.11 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जंजैहली एवं थुनाग में मल निकासी योजनाओं पर लगभग 12.30 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसे अतिरिक्त थुनाग मंडल के तहत करसोग क्षेत्र में भी दो पेयजल योजनाओं पर 11.18 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सराज क्षेत्र में लगभग 34 हजार नल लगाए गए हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वे नेता प्रतिपक्ष के गृह क्षेत्र में आए हैं और यहां भी विकास कार्यों की गति कम नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में वे नेता प्रतिपक्ष रहे और उस समय भाजपा सरकार को सत्ताच्युत करने का संकल्प लिया और इसे पूरा भी किया। यही हमारे लोकतंत्र की खूबी है। लोकसभा चुनावों में 400 पार का नारा 240 तक सिमट गया।  उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों एवं विचारधारा तक ही सीमित रहना चाहिए, इसी सोच के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले सभी लोगों में आपसी भाईचारा व सद्भावना बनी रहनी चाहिए। हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने सहकारी विभाग का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण करने का निर्णय लिया है। इससे सहकारिता क्षेत्र में होने वाली धांधलियों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सहकारिता आंदोलन का जनक रहा है और यहां बैंकिंग, बुनकर, दुग्ध उत्पादन, परिवहन, शिक्षा तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी समितियां उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहकारिता गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर मिल्क फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव चेतराम ठाकुर ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इन विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से भी उन्हें अवगत करवाया। कांग्रेस बुद्धिजीवी सेल के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी महेश्वर चौहान, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी  व हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक धर्मेंद्र धामी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रभारी सराज विधानसभा क्षेत्र रमेश चौहान, प्रदेश महासचिव महेंद्र ठाकुर, अंतरिम अध्यक्ष  जिला कांग्रेस कमेटी हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस सराज के अध्यक्ष टेक सिंह चौहान, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण ठाकुर, सराज युकां के अध्यक्ष गोपाल सहगल, लीलाधर चौहान सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान धनेश्वर सिंह, जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता धर्मेंद्र गिल, मुख्य अभियंता मध्य जोन उपेंद्र वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, एसडीएम  थुनाग अमित कलथैक, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता संदीप सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मंडी, 15 सितंबर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लम्बाथाच एवं रोड के लिए 4.41 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना हलीन व बलैण्ढा का शिलान्यास किया। उन्होंने ज्वाल खड्ड व बगस्याड नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी शिलान्यास किया, जिस पर लगभग 3.24 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के समान विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हलीन व बलैंढा योजनाएं डेढ़ वर्ष में जबकि बाढ़ नियंत्रण कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के थुनाग मंडल के माध्यम से वर्तमान में लगभग 144 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। क्षेत्र में 57 करोड़ 59 लाख रुपए की 16 पेयजल योजनाएं तथा लगभग 59 करोड़ 33 लाख रुपए की 10 सिंचाई योजनाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त नाबार्ड तथा एसडीएमएफ के तहत बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 15.11 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

 उन्होंने कहा कि जंजैहली एवं थुनाग में मल निकासी योजनाओं पर लगभग 12.30 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसे अतिरिक्त थुनाग मंडल के तहत करसोग क्षेत्र में भी दो पेयजल योजनाओं पर 11.18 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सराज क्षेत्र में लगभग 34 हजार नल लगाए गए हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वे नेता प्रतिपक्ष के गृह क्षेत्र में आए हैं और यहां भी विकास कार्यों की गति कम नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में वे नेता प्रतिपक्ष रहे और उस समय भाजपा सरकार को सत्ताच्युत करने का संकल्प लिया और इसे पूरा भी किया। यही हमारे लोकतंत्र की खूबी है। लोकसभा चुनावों में 400 पार का नारा 240 तक सिमट गया।

 उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों एवं विचारधारा तक ही सीमित रहना चाहिए, इसी सोच के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले सभी लोगों में आपसी भाईचारा व सद्भावना बनी रहनी चाहिए। हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने सहकारी विभाग का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण करने का निर्णय लिया है। इससे सहकारिता क्षेत्र में होने वाली धांधलियों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सहकारिता आंदोलन का जनक रहा है और यहां बैंकिंग, बुनकर, दुग्ध उत्पादन, परिवहन, शिक्षा तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी समितियां उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहकारिता गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

इस अवसर पर मिल्क फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव चेतराम ठाकुर ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इन विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से भी उन्हें अवगत करवाया। कांग्रेस बुद्धिजीवी सेल के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी महेश्वर चौहान, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी  व हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक धर्मेंद्र धामी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रभारी सराज विधानसभा क्षेत्र रमेश चौहान, प्रदेश महासचिव महेंद्र ठाकुर, अंतरिम अध्यक्ष  जिला कांग्रेस कमेटी हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस सराज के अध्यक्ष टेक सिंह चौहान, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण ठाकुर, सराज युकां के अध्यक्ष गोपाल सहगल, लीलाधर चौहान सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान धनेश्वर सिंह, जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता धर्मेंद्र गिल, मुख्य अभियंता मध्य जोन उपेंद्र वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, एसडीएम  थुनाग अमित कलथैक, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता संदीप सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा  ! विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता  के विजेताओं को किया पुरस्कृत  ! 

September 15, 2024 @ 06:37 pm

शिमला  ! भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 

September 15, 2024 @ 06:41 pm

शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 

September 15, 2024 @ 08:36 pm

मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !

September 15, 2024 @ 08:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला  ! संपूर्ण भारत यात्रा पर निकला 23 वर्षीय रेडियो जॉकी  !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला  !  महिला कांग्रेस ने 40वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान का किया आगाज  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी  ! सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकार  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ हिमाचल प्रदेश इकाई ने हिन्दी दिवस पर आयोजित किया दो दिवसीय कार्यक्रम !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !

-September 15, 2024 @ 08:42 pm

0
मंडी, 15 सितंबर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज

शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 

September 15, 2024 @ 08:36 pm

शिमला  ! भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 

September 15, 2024 @ 06:41 pm

चम्बा  ! विधानसभा अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता  के विजेताओं को किया पुरस्कृत  ! 

September 15, 2024 @ 06:37 pm

शिमला  ! संपूर्ण भारत यात्रा पर निकला 23 वर्षीय रेडियो जॉकी  !

September 15, 2024 @ 06:33 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

मंडी  ! उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास  !

खबर हिमाचल से

शिमला  ! आज हिंदू एकता संगठन धामी  का गठन किया गया   ! 

खबर हिमाचल से

शिमला  ! भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर  ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 17 अगस्त 2024 शनिवार !!

    August 17, 2024 @ 06:38 am
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !