Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Se चम्बा ! जिला में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी-मुकेश रेपसवाल !
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! जिला में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी-मुकेश रेपसवाल !

द्वारा
K S Premi - -
चंबा ( चंबा ) - May 31, 2024 @ 04:03 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जिला चंबा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को होने जा रहे मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा के  621 स्थानों पर 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 20 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी के हैं जिनमें चुराह विधानसभा क्षेत्र के 7, भरमौर विधानसभा का एक, चंबा विधानसभा क्षेत्र के 2, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के 6 तथा भटियात विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र शामिल हैं जहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि जिला के सभी मतदान केंद्रों में मतदान पार्टियां  पहुंच चुकी हैं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 4 लाख 9 हजार 227 मतदाता हैं जिनमें 30 मार्च 2024 के पश्चात 8059 नए मतदाता शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में 2 लाख 6 हजार 967 पुरुष मतदाता, 2 लाख 2 हजार 258 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाताओं के संबंध में विधानसभा क्षेत्र वार जानकारी सांझा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में 41421 पुरुष तथा 40331 महिला मतदाताओं सहित कुल 81752 मतदाता हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 41782 पुरुष तथा 39159 महिला मतदाताओं सहित कुल 80941 मतदाता हैं। चंबा विधानसभा क्षेत्र में 43553 पुरुष तथा 43185 महिला मतदाताओं सहित कुल 86738 मतदाता हैं। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 39430 पुरुष, 38817 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेंडर सहित  कुल 78249 मतदाता हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र में 40781 पुरुष तथा 40766 महिला मतदाताओं सहित कुल 81547 मतदाता हैं।    उन्होंने बताया कि 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए  फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को अपने पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत करने को अधिकृत किया है इनमें भारतीय  पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, सेवा पहचान पत्र (केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटिड कंपनियां), पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी), एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैंशन दस्तावेज (फोटो सहित), सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) आधार कार्ड अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड इत्यादि दस्तावेज शामिल हैं जिनका उपयोग मतदान के दौरान पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदान केंद्र जहां पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है में एक अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर लगाया गया है ताकि मतदान के दौरान मतदान केंद्र में ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। इसके अलावा जिला के 395 मतदान केंद्रों पर वैब कास्टिंग की सुविधा प्रदान की गई है जिसकी निगरानी के लिए जिला मुख्यालय चंबा के एनआईसी में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है ताकि वेबकास्टिंग से संबंधित मतदान केंद्रो की निगरानी की जा सके। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला के 68 मतदान केंद्र दूरसंचार  सुविध से वंचित हैं इनमें से अधिकतर मतदान केंद्र विधानसभा क्षेत्र 2-भरमौर  के अंतर्गत आते हैं। इन मतदान केंद्रों पर  पुलिस विभाग के माध्यम से वायरलैस संचार की व्यवस्था की गई है।   उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान बेहतर संचार व संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के अतिरिक्त प्रत्येक उपमंडल मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय चंबा में स्थापित किया गया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपमंडल मुख्यालय भरमौर के मिनी सचिवालय भवन में तथा पांगी क्षेत्र के लिए परियोजना अधिकारी आईटीडीपी  किलाड़ के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र चंबा, डलहौजी तथा भटियात में उप मंडल मुख्यालय स्तर पर उपमंडलाधिकारी (ना) के कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जून 2024 को मतदान समाप्त होने के पश्चात चंबा तथा चुराह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की ईवीएम उसी दिन देर शाम तक सरोल स्थित बहुतकनीकी संस्थान भवन में बने स्ट्रांग रूम में पहुंच जाएंगी जबकि भरमौर, भटियात तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम 2 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे तक सरोल स्थित बहुतकनीकी संस्थान भवन में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचेगी।   जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनावों में मतदान समाप्ति समय से 48 घंटों पहले यानी  30 मई 2024 को शाम 6:00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6:00 बजे तक जिला में शराब के ठेकों तथा बीयर बार इत्यादि पर शराब की बिक्री व वितरण पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी इसके अलावा 4 जून को मतगणना के दिन भी ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा 30 मई 2024 को शाम 6 बजे से 2 जून को प्रातः 11:00 तक सार्वजनिक बैठकों, रैलियों तथा जुलूसों   के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा की धारा 144 के तहत जारी पाबंदी आदेश घर-घर प्रचार करने के सिलसिले में 48 घंटे के दौरान घर-घर जाने पर लागू नहीं होंगे।   लोकसभा चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं। उन्होंने बताया कि  जिला में  पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों  की चार टुकड़ियां तथा हिमाचल होमगार्ड की एक टुकड़ी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न नाकों पर तथा निगरानी टीमों के साथ भी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के पंजाब तथा जम्मू कश्मीर राज्य के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों मे भी सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक ने बुलाया बताया कि ईवीएम के लिए सरोल में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर्स सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है जिसके तहत ईवीएम के स्ट्रांग रूम के पास सबसे पहली लेयर में अर्ध सैनिक बलों के जवान, दूसरी लेयर में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान तथा सबसे बाहरी लेयर में जिला पुलिस चंबा के जवान तैनात हैं।   मुकेश रेपसवाल ने ज़िला के सभी मतदाताओं से अपील  है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के महत्व को समझते हुए 1 जून 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।    इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल के अलावा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

चम्बा ! जिला चंबा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को होने जा रहे मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा के  621 स्थानों पर 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 20 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी के हैं जिनमें चुराह विधानसभा क्षेत्र के 7, भरमौर विधानसभा का एक, चंबा विधानसभा क्षेत्र के 2, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के 6 तथा भटियात विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र शामिल हैं जहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि जिला के सभी मतदान केंद्रों में मतदान पार्टियां  पहुंच चुकी हैं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 4 लाख 9 हजार 227 मतदाता हैं जिनमें 30 मार्च 2024 के पश्चात 8059 नए मतदाता शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में 2 लाख 6 हजार 967 पुरुष मतदाता, 2 लाख 2 हजार 258 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाताओं के संबंध में विधानसभा क्षेत्र वार जानकारी सांझा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में 41421 पुरुष तथा 40331 महिला मतदाताओं सहित कुल 81752 मतदाता हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 41782 पुरुष तथा 39159 महिला मतदाताओं सहित कुल 80941 मतदाता हैं। चंबा विधानसभा क्षेत्र में 43553 पुरुष तथा 43185 महिला मतदाताओं सहित कुल 86738 मतदाता हैं। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 39430 पुरुष, 38817 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेंडर सहित  कुल 78249 मतदाता हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र में 40781 पुरुष तथा 40766 महिला मतदाताओं सहित कुल 81547 मतदाता हैं। 
 
उन्होंने बताया कि 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए  फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को अपने पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत करने को अधिकृत किया है इनमें भारतीय  पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, सेवा पहचान पत्र (केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटिड कंपनियां), पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी), एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैंशन दस्तावेज (फोटो सहित), सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) आधार कार्ड अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड इत्यादि दस्तावेज शामिल हैं जिनका उपयोग मतदान के दौरान पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है 
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे मतदान केंद्र जहां पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है में एक अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर लगाया गया है ताकि मतदान के दौरान मतदान केंद्र में ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो।
इसके अलावा जिला के 395 मतदान केंद्रों पर वैब कास्टिंग की सुविधा प्रदान की गई है जिसकी निगरानी के लिए जिला मुख्यालय चंबा के एनआईसी में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है ताकि वेबकास्टिंग से संबंधित मतदान केंद्रो की निगरानी की जा सके। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला के 68 मतदान केंद्र दूरसंचार  सुविध से वंचित हैं इनमें से अधिकतर मतदान केंद्र विधानसभा क्षेत्र 2-भरमौर  के अंतर्गत आते हैं। इन मतदान केंद्रों पर  पुलिस विभाग के माध्यम से वायरलैस संचार की व्यवस्था की गई है।
 
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान बेहतर संचार व संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के अतिरिक्त प्रत्येक उपमंडल मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय चंबा में स्थापित किया गया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपमंडल मुख्यालय भरमौर के मिनी सचिवालय भवन में तथा पांगी क्षेत्र के लिए परियोजना अधिकारी आईटीडीपी  किलाड़ के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र चंबा, डलहौजी तथा भटियात में उप मंडल मुख्यालय स्तर पर उपमंडलाधिकारी (ना) के कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जून 2024 को मतदान समाप्त होने के पश्चात चंबा तथा चुराह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की ईवीएम उसी दिन देर शाम तक सरोल स्थित बहुतकनीकी संस्थान भवन में बने स्ट्रांग रूम में पहुंच जाएंगी जबकि भरमौर, भटियात तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम 2 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे तक सरोल स्थित बहुतकनीकी संस्थान भवन में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचेगी।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनावों में मतदान समाप्ति समय से 48 घंटों पहले यानी  30 मई 2024 को शाम 6:00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6:00 बजे तक जिला में शराब के ठेकों तथा बीयर बार इत्यादि पर शराब की बिक्री व वितरण पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी इसके अलावा 4 जून को मतगणना के दिन भी ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा 30 मई 2024 को शाम 6 बजे से 2 जून को प्रातः 11:00 तक सार्वजनिक बैठकों, रैलियों तथा जुलूसों   के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा की धारा 144 के तहत जारी पाबंदी आदेश घर-घर प्रचार करने के सिलसिले में 48 घंटे के दौरान घर-घर जाने पर लागू नहीं होंगे।
 
लोकसभा चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं। उन्होंने बताया कि  जिला में  पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों  की चार टुकड़ियां तथा हिमाचल होमगार्ड की एक टुकड़ी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न नाकों पर तथा निगरानी टीमों के साथ भी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के पंजाब तथा जम्मू कश्मीर राज्य के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों मे भी सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक ने बुलाया बताया कि ईवीएम के लिए सरोल में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर्स सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है जिसके तहत ईवीएम के स्ट्रांग रूम के पास सबसे पहली लेयर में अर्ध सैनिक बलों के जवान, दूसरी लेयर में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान तथा सबसे बाहरी लेयर में जिला पुलिस चंबा के जवान तैनात हैं।
 
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला के सभी मतदाताओं से अपील  है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के महत्व को समझते हुए 1 जून 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 
 
इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल के अलावा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! स्वतंत्र-निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ !
पिछला लेख शिमला ! हिमाचल के जंगलों में आग लगने के मामले 1100 के पार जा पहुंचे हैं !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !