- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के अनुसार बुधवार को चम्बा मे पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के प्रभारी एंव झारखंड से पार्टी के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद निरंतर पार्टी को हाईकमान के दूरदर्शी दिशा निर्देशों के अनुसार नया रूप देने के लिए प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिसके अनुसार पार्टी की वर्तमान संरचना के सकारात्मक बदलाव व पार्टी मे उर्जावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने व सशक्त व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिला, ब्लॉक व सूक्ष्म स्तर पर कमान सौंपे जाने के तरफ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी मे लंबे अरसे से सक्रिय व लोकप्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष की कमान सौपें जाने के लिए देश भर मे पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसके चम्बा के अलावा भरमौर, चुराह व डलहौजी मे जाकर पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी व सह प्रभारी का सीधा संवाद होना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए उपस्थित पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी व गहन चिंतन किया गया है । इच्छुक उम्मीदवारों से उनका बायोडाटा मांग लिया गया है। जल्द ही स्क्रूटनी करने के बाद हाईकमान से बैठक करने के उपरांत प्रदेश मे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस पत्रकार वार्ता मे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओएसडी सौरभ चौहान, एपीएमसी चैयरमेन ललित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव भानु प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नरेश राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
चम्बा ! कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के अनुसार बुधवार को चम्बा मे पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के प्रभारी एंव झारखंड से पार्टी के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद निरंतर पार्टी को हाईकमान के दूरदर्शी दिशा निर्देशों के अनुसार नया रूप देने के लिए प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिसके अनुसार पार्टी की वर्तमान संरचना के सकारात्मक बदलाव व पार्टी मे उर्जावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने व सशक्त व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिला, ब्लॉक व सूक्ष्म स्तर पर कमान सौंपे जाने के तरफ काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी मे लंबे अरसे से सक्रिय व लोकप्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष की कमान सौपें जाने के लिए देश भर मे पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसके चम्बा के अलावा भरमौर, चुराह व डलहौजी मे जाकर पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी व सह प्रभारी का सीधा संवाद होना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए उपस्थित पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी व गहन चिंतन किया गया है । इच्छुक उम्मीदवारों से उनका बायोडाटा मांग लिया गया है। जल्द ही स्क्रूटनी करने के बाद हाईकमान से बैठक करने के उपरांत प्रदेश मे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस पत्रकार वार्ता मे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओएसडी सौरभ चौहान, एपीएमसी चैयरमेन ललित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव भानु प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नरेश राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -