- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 26 नवंबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा अवसर की समानता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है,इसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी उन्होंने कहा कि देश में आज जिस प्रकार सत्ता पक्ष द्वारा वोट चोरी,संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है व इसका दुरुपयोग किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश के नागरिकों को समान अधिकार देकर देश को एक नई दिशा दी थी। आज दुर्भाग्य से केंद्र की भाजपा सरकार इस संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इसके किसी भी छेड़छाड़ को सहन नही कर सकती।
शिमला , 26 नवंबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा अवसर की समानता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है,इसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी उन्होंने कहा कि देश में आज जिस प्रकार सत्ता पक्ष द्वारा वोट चोरी,संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है व इसका दुरुपयोग किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश के नागरिकों को समान अधिकार देकर देश को एक नई दिशा दी थी। आज दुर्भाग्य से केंद्र की भाजपा सरकार इस संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इसके किसी भी छेड़छाड़ को सहन नही कर सकती।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -