Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seडलहौजी ! लोकतंत्र की रक्षा का जन आंदोलन, राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ : मनीष सरीन !
  • खबर हिमाचल से

डलहौजी ! लोकतंत्र की रक्षा का जन आंदोलन, राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ : मनीष सरीन !

द्वारा
Shiwani Jaryal - -
चंबा ( डलहौज़ी ) - August 20, 2025 @ 02:36 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

डलहौज़ी , 20 अगस्त [ विशाल सूद ] ! विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने राहुल गाँधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के समर्थन में वक्तव्य दिया है। मनीष ने कहा की भारत में लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जन भावना, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की जीवंत अभिव्यक्ति है। लेकिन आज जब चुनावी प्रक्रिया पर ही संदेह खड़े होने लगे हैं, जब वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं, तब देश को एक नये जन आंदोलन की आवश्यकता थी — और राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ इसी आंदोलन का नाम है। यह 16 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा बिहार के चंपारण से शुरू हुई है, जो 1,300 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 20 जिलों से होकर गुज़रेगी और 1 सितम्बर को पटना में एक विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी। मनीष ने कहा की यह यात्रा किसी एक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि हर उस नागरिक के अधिकारों के लिए है जो अपने वोट से देश के भविष्य को तय करता है। वोट किसी नागरिक की शक्ति नहीं, उसकी पहचान है। लेकिन जब देश के लाखों लोगों के नाम चुनावी सूची से रहस्यमय तरीके से गायब हो जाएं, तो सवाल उठते हैं — और यही सवाल राहुल गांधी देश से पूछ रहे हैं। वे यह स्पष्ट कर रहे हैं कि यह यात्रा किसी सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के पक्ष में है जो हमें संविधान ने दी है। मनीष ने कहा की वे एक भारतीय नागरिक व एक वोटर होने के नाते राहुल गाँधी जी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का सम्पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा की आज जब सत्ता पक्ष सवालों से डरता है, तब विपक्ष को वह आवाज़ बनना होगा जो संविधान की रक्षा करे और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखे। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ इस दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह आंदोलन सिर्फ रैलियों या नारों तक सीमित नहीं है। यह हर गाँव, हर पंचायत, हर शहर तक जाकर नागरिकों को जागरूक करने की मुहिम है कि उनका वोट सिर्फ एक बटन नहीं, लोकतंत्र की नींव है। मनीष सरीन ने कहा की अगर मतदाता सूची से आपका नाम बिना कारण के हटा दिया जाए, तो यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, एक संवैधानिक अपराध है। आज लाखों नागरिक ऐसे हैं जिनका वोट तो है, पर वे चुनाव में अपनी भागीदारी से वंचित रह जाते हैं। यह लोकतंत्र का मौन हनन है। राहुल गांधी की यह यात्रा इस मौन को आवाज़ देने की कोशिश है — कि हर वोटर की पहचान पवित्र है, और उसे किसी भी तकनीकी बहाने, जानबूझे या अनजाने छेड़छाड़ से मिटाया नहीं जा सकता। मनीष ने कहा की यह यात्रा केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं है। राहुल गांधी स्वयं कह चुके हैं कि यह यात्रा केवल कांग्रेस का आंदोलन नहीं है। यह हर उस भारतीय के लिए है जो लोकतंत्र में विश्वास करता है, जो चाहता है कि हर चुनाव निष्पक्ष हो, पारदर्शी हो और हर मतदाता का सम्मान हो। इसीलिए यह यात्रा जनभावनाओं से जुड़ती है — और हम सभी को इससे जुड़ना चाहिए। डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मनीष सरीन ने आग्रह किया की अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें, अपना नाम वोटर लिस्ट में जांचें और यदि कोई विसंगति दिखे तो उसे दर्ज कराएं। यह सिर्फ एक नागरिक कर्तव्य नहीं, एक लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अंत में मनीष सरीन ने कहा की भारत का लोकतंत्र तभी जीवित रहेगा जब हर नागरिक को उसके मताधिकार का अधिकार मिलेगा — बिना भय, बिना भेदभाव और बिना बाधा के। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा उसी लोकतंत्र की जीवित मशाल है। हम सबका कर्तव्य है कि इस मशाल को बुझने न दें।

डलहौज़ी , 20 अगस्त [ विशाल सूद ] ! विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने राहुल गाँधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के समर्थन में वक्तव्य दिया है। मनीष ने कहा की भारत में लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जन भावना, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की जीवंत अभिव्यक्ति है। लेकिन आज जब चुनावी प्रक्रिया पर ही संदेह खड़े होने लगे हैं, जब वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं, तब देश को एक नये जन आंदोलन की आवश्यकता थी — और राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ इसी आंदोलन का नाम है।

यह 16 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा बिहार के चंपारण से शुरू हुई है, जो 1,300 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 20 जिलों से होकर गुज़रेगी और 1 सितम्बर को पटना में एक विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी। मनीष ने कहा की यह यात्रा किसी एक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि हर उस नागरिक के अधिकारों के लिए है जो अपने वोट से देश के भविष्य को तय करता है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

वोट किसी नागरिक की शक्ति नहीं, उसकी पहचान है। लेकिन जब देश के लाखों लोगों के नाम चुनावी सूची से रहस्यमय तरीके से गायब हो जाएं, तो सवाल उठते हैं — और यही सवाल राहुल गांधी देश से पूछ रहे हैं। वे यह स्पष्ट कर रहे हैं कि यह यात्रा किसी सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के पक्ष में है जो हमें संविधान ने दी है।

मनीष ने कहा की वे एक भारतीय नागरिक व एक वोटर होने के नाते राहुल गाँधी जी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का सम्पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा की आज जब सत्ता पक्ष सवालों से डरता है, तब विपक्ष को वह आवाज़ बनना होगा जो संविधान की रक्षा करे और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखे। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ इस दिशा में एक निर्णायक कदम है।

यह आंदोलन सिर्फ रैलियों या नारों तक सीमित नहीं है। यह हर गाँव, हर पंचायत, हर शहर तक जाकर नागरिकों को जागरूक करने की मुहिम है कि उनका वोट सिर्फ एक बटन नहीं, लोकतंत्र की नींव है। मनीष सरीन ने कहा की अगर मतदाता सूची से आपका नाम बिना कारण के हटा दिया जाए, तो यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, एक संवैधानिक अपराध है।

आज लाखों नागरिक ऐसे हैं जिनका वोट तो है, पर वे चुनाव में अपनी भागीदारी से वंचित रह जाते हैं। यह लोकतंत्र का मौन हनन है। राहुल गांधी की यह यात्रा इस मौन को आवाज़ देने की कोशिश है — कि हर वोटर की पहचान पवित्र है, और उसे किसी भी तकनीकी बहाने, जानबूझे या अनजाने छेड़छाड़ से मिटाया नहीं जा सकता।

मनीष ने कहा की यह यात्रा केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं है। राहुल गांधी स्वयं कह चुके हैं कि यह यात्रा केवल कांग्रेस का आंदोलन नहीं है। यह हर उस भारतीय के लिए है जो लोकतंत्र में विश्वास करता है, जो चाहता है कि हर चुनाव निष्पक्ष हो, पारदर्शी हो और हर मतदाता का सम्मान हो। इसीलिए यह यात्रा जनभावनाओं से जुड़ती है — और हम सभी को इससे जुड़ना चाहिए।

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मनीष सरीन ने आग्रह किया की अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें, अपना नाम वोटर लिस्ट में जांचें और यदि कोई विसंगति दिखे तो उसे दर्ज कराएं। यह सिर्फ एक नागरिक कर्तव्य नहीं, एक लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है।

अंत में मनीष सरीन ने कहा की भारत का लोकतंत्र तभी जीवित रहेगा जब हर नागरिक को उसके मताधिकार का अधिकार मिलेगा — बिना भय, बिना भेदभाव और बिना बाधा के। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा उसी लोकतंत्र की जीवित मशाल है। हम सबका कर्तव्य है कि इस मशाल को बुझने न दें।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! समर कैम्प के समापन पर स्वयंसेवी विद्यार्थी प्रशिक्षकों को बांटे गए प्रमाणपत्र !
पिछला लेख शिमला ! हिमाचल विधानसभा में रोजगार पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !