- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 सितंबर [ विशाल सूद ,] ! हिमाचल में आपदा के कहर के बाद से अभी भी कई सड़कें बंद पड़ी है। जिनको खोलने के लिए सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। दो तीन दिन से मौसम साथ दे रहे है। जिसके चलते कई सड़कों को खोल दिया गया है। सेब बागवानों को परेशानी न हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। नदियों के रास्ते सेब को निकालकर मंडियों तक पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा संभव हो पाया तो सरकार इसके लिए तैयार है। ये जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग के लिए ली 35 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि विभाग 70 गाड़ियां खरीदने जा रहा है। पहले चरण में साढ़े तीन करोड़ की लागत से 35 गाड़ियों की खरीद की गई हैं। जिनको हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाएगा ताकि फील्ड वर्क में तेजी लाई जा सके। धर्मपुर के विधायक के धरने पर बैठने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी मांगे जायज़ है। लोग लंबे वक्त से वहां परेशान हैं। अपने लोगों के लिए संघर्ष करना गलत नहीं है। एनएचएआई से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सभी को अपनी बात रखने का लोकतंत्र में अधिकार है।
शिमला , 09 सितंबर [ विशाल सूद ,] ! हिमाचल में आपदा के कहर के बाद से अभी भी कई सड़कें बंद पड़ी है। जिनको खोलने के लिए सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। दो तीन दिन से मौसम साथ दे रहे है। जिसके चलते कई सड़कों को खोल दिया गया है। सेब बागवानों को परेशानी न हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। नदियों के रास्ते सेब को निकालकर मंडियों तक पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा संभव हो पाया तो सरकार इसके लिए तैयार है।
ये जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग के लिए ली 35 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि विभाग 70 गाड़ियां खरीदने जा रहा है। पहले चरण में साढ़े तीन करोड़ की लागत से 35 गाड़ियों की खरीद की गई हैं। जिनको हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाएगा ताकि फील्ड वर्क में तेजी लाई जा सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
धर्मपुर के विधायक के धरने पर बैठने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी मांगे जायज़ है। लोग लंबे वक्त से वहां परेशान हैं। अपने लोगों के लिए संघर्ष करना गलत नहीं है। एनएचएआई से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सभी को अपनी बात रखने का लोकतंत्र में अधिकार है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -